Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 2 आरोपी चढ़े सरई पुलिस के हत्थे 07 लाख 10 हजार रुपये का मसरुका हुआ जप्त

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सरई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । 

सरई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी को बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है और वही पुलिस ने 7 लाख 10 हजार रूपये का मशरूका भी जप्त किया है । 

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02/07/2021 को मुखबिरों से सूचना मिली कि बोलेरो वाहन एमपी 53 सीए 0901 मे चालक भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लोड कर ग्राम टिकरी तरफ से सरई आ रहा है और वही सूचना से सरई पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिस पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के दिशा निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवसर आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन पर पृथक – पृथक पुलिस टीम का गठन किया जाकर मुखबिर के बताये स्थान पर रेड मारकर कार्यवाही की गयी और मुखबिर के बताये अनुसार बोलेरो वाहन क्र. एमपी 53 सीए 0901 को ग्राम पौहनी जंगल मे रोका गया वाहन को रोकते ही चालक व उक्त वाहन में बैठा एक अन्य व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबन्दी कर पकड़ा गया उनसे नाम पता पूंछा तो अपना नामबीनू प्रसाद पिता महादेव साहू उम्र 28 वर्ष सा.परखुदी धाना जमोडी जिला सीधी (म.प्र.) व रमेश पिता सुखलाल प्रसाद कुशवाहा उम्र 29 वर्ष सा. पडखुड़ी थाना जमोडी जिला सीधी (म.प्र.) का होना बताये जिन्हें मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये बोलेरो वाहन की तलाशी ली गयी जो बीच वाली सीट के नीचे एक सफेद बोरी में 04 पैकेट मादक पदार्थ गांजा बजनी 20 किलोग्राम कीमती 02 लाख रुपये का होना पाया गया। आरोपीगणो का कृत्य धारा 8/206 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय पाये जाने से मादक पदार्थ गांजा व बोलेरो वाहन को जप्त किया जाकर आरोपीगण के विरुद्ध थाना सरई अपराध क्र. 576/21 धारा 8/20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम किया जाकर गिरफ्तारी पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इसी क्रम में दिनांक 02/07/2021 को ही ग्राम दुधमनिया में आरोपी कमलेश्वर उर्फ मुन्ना पिता रामजियावन पनिका उम्र 30 वर्ष सा0 गडईगांव थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) के कब्जे से 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 10 हजार रुपये का जम किया जाकर धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सरई में अपराध क्र. 575/21 कायम किया जाकर कार्यवाही की गयी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष तिवारी, उनि विजय पुष्कर, सउनि जे.पी. वर्मा, सउनि इन्द्रलाल माझी, उनि परमहंस पाण्डेय, आर.अहिबरण गुर्जर, तेजप्रताप टांडिया, मोहित सिंह, रविशंकर तिवारी, सरदार निगम, रामकिसन उइके, सूरज धाकड, दिनेश कुमार, योगेश धनगर शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...