
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू वैश्य के मुख्य अतिथि मे नगर निगम के आदर्श वार्ड क्र. 40 मे स्थित काली मंदिर के सामने एवं सब्जी मण्डी बैढ़न मे बनाये गये पार्किग स्थलो का विधिवत पूजन अर्चन कर विधायक श्री वैश्य के कर कमलो द्वारा लोकार्पण किया गया ।
वही पार्किग स्थलो का निर्माण कार्य लागत 18 लाख 37 हजार से किया गया और इस अवसर पर विधायक श्री वैश्य ने कहा कि शहर के विकास कार्यो मे किसी भी प्रकार की कमी नही आनी चाहिये आगे भी वार्डो मे आवश्यकता अनुसार विकास के कार्य कराये जायेगे ।
उक्त अवसर पर समाजसेवी रामाधार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, बृजवासी गुप्ता, बनवारीलाल शाह, आलोक गुप्ता, मुकेश पाण्डेय सहित नगर निगम के सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, उपयंत्री पी.के सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal