
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र सड़क- नाली -सफाई- बिजली – पानी – विधवा पेंशन प्रधानमंत्री आवास जैसे कई समस्याओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने नगर निगम कार्यालय गेट पर प्रदर्शकर नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह के नाम नगर निगम प्रतिनिधि उपायुक्त आरपी वैश्य को माँगपत्र का ज्ञापन देकर माँग हैं कि 15 दिवस के अन्दर जनता के हित मे संज्ञान नही लिया गया तो आप सड़क पर आने के लिये मज़बूर होगी ।
वही जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने ज्ञापन में कहा कि आम आदमी पार्टी आज सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र के पूरे 45 वार्डों को लेकर के पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जगह-जगह का सर्वे कराकर के जिन स्थानों पर सड़क -नाली, बिजली, पानी, आवागमन के साधन जितनी भी परेशानियां थी सारे चीज को लेकर के आज हम नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग कर रहे हैं कि यदि जनता की मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जाता है तो आम आदमी पार्टी पूरी तरीके से जनता की आवाज को उठाने का काम करेगी और भ्रष्ट अधिकारियों एवं भ्रष्ट सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करके सिंगरौली भर से लेकर के पूरे मध्य प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी सत्ता पर बैठी भ्रष्ट भाजपा सरकार की होगी ।
जिला संरक्षक समिति सदस्य अनिल द्विवेदी ने आरोप लगाते हुये बताया गया कि पूरे 15 साल से बीजेपी नगर निगम की सत्ता पर काबिज है आज तक कई ऐसे गांव हैं जहां पर इन्होंने सही ढंग से बिजली, पानी का तक प्रबंध नहीं कर पाया और वही मुहेर जैसे गांव में आज भी पानी से लोगों को वंचित किया गया है और बिजली तो किसी प्रकार पहुंच गयी है पर पानी एवं आवागमन का कनेक्टिविटी अभी तक दरकिनार कर दिया गया है जो कि सारे संसाधन मुहेर जैसे जगह से उपलब्ध कराया जा रहा है कोयला की खान मुहेर से ही उपलब्ध हो रहा है परंतु वहां के रहने वाले लोगों को आज तक ऐसा कुछ भी संसाधन उपलब्ध नही है जहां तक रही बात रोजगार भी वहां के लोगों को कंपनी प्रबंधन एवं शासन मुहैया नहीं करा पायी और यह दुर्भाग्य हैं सिंगरौली का ऐसे जगह में लोग दर-दर की ठोकरें खाकर फिर रहे हैं और सिंगरौली में भू माफिया का इस समय लगातार बढ़ती प्रकोप ने भूचाल ला दिया है जो कि यहां के लोगों को ओने-पौने दामों में गुमराह करके भू माफियाओं द्वारा पानी के भाव में जमीन हड़प रहे हैं शासन-प्रशासन की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर इस क्षेत्र में माफियाओं द्वारा जमीन का क्रय- विक्रय किया जा रहा है और यह भ्रष्टाचार का सिंगरौली को अड्डा बना लिये हैं और लोगों को दो वक्त की रोटी के लिये भटकना पड़ रहा है जबकि माफियाओं द्वारा उनकी जमीनों को सस्ते दामों में लेकर के बड़ा जमाखोरी बना करके बड़े-बड़े धन्ना सेठों अदानी अंबानी जैसे लोगों को सौंपे दे रहे हैं।
जिला संगठन मंत्री कुंभेस्वर जायसवाल ने अपने चंदावल क्षेत्र के कई जगहों पर पानी-नाली पाइप लाइन एवं आवागमन के संसाधन को लेकर के सवाल खड़े कर दिये हैं और उन्होंने कहा कि में गांव वासियों के साथ कई बार से शासन-प्रशासन को चेताया गया था कि यहां के लोगों को आज भी पानी सड़क – बिजली, एवं रेलवे क्रॉसिंग की वजह से लोगों को काफी कठिनाइयां हो रही है परंतु शासन प्रशासन ने इस पर अमल नहीं किया और चन्दावल सेमरिया के कई ऐसे गांव हैं जहां पर रेलवे लाइन के बगल से रोड़ को जोड़ा गया है जो हमेशा दुर्घटना की जगह बनी रहती है, कई बार यहां पर बेरियर न होने से पशु का निर्मम हत्या हो जाती है और यह चिंताजनक विषय है लेकिन न तो नगर निगम ध्यान दिया न तो एनटीपीसी प्रबंधन ध्यान दिया ।
पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पूरे 45 वार्डों की जन समस्याओं को लेकर के ज्ञापन में मांग की है कि इसे तत्काल में संज्ञान लिया जाये 15 दिवस के अंदर सारे कार्य पूर्ण किये जाये,अन्यथा पार्टी सिंगरौली में चक्का जाम करने पर मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी यहां के स्थानीय नगरी-प्रशासन एवं राज्य सरकार की होंगी।
उक्त ज्ञापन सौपने में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शहज़ाद गुडडू,जिलाध्यक्ष महिला शक्ति अनिता सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर विश्वकर्मा, युवा शक्ति अध्यक्ष अक्षय शाह, महिला शक्ति सचिव आराधना द्विवेदी, उपाध्यक्ष इन्दू सोनी, उपाध्यक्ष सुमित्रा शाह, उपाध्यक्ष अशोक कुमारी शाह, किरण वर्मा उपाध्यक्ष, सह सचिव चरणजीत कौर, पूर्व विधानसभा प्रभारी अवधेश सिंह, नगर अध्यक्ष संजय शाह, नगर अध्यक्ष फंटू अग्रवाल, अर्जुन शाह, विमल शाह, मृत्यंजय शाह, बिट्टी देवी, चम्पा देवी, संध्या सिंह, राजेश शाह, राज सिंह चौहान, अशोक शाह, बबलू रावत, हरविंदर सिंह सहित भारी संख्या अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal