
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन शहरी क्षेत्रों के समस्त पथ विक्रेताओं को कोरोना लॉकडाउन में अव्यस्तिथत हुये व्यापार को नई दिशा देने की शासन की मंशा अनुरूप पीएम स्वनिधि योजना को आज से पुनः प्रारम्भ किया गया है जो अब आगामी आदेश तक आगे चलता रहेगा ।
वही निगमायुक्त आरपी सिंह ने बताया कि शहर के सभी पथ विक्रेताओं/फेरी वाले और छोटे व्यापारी “पीएम स्वनिधि योजना” के तहत आवेदन कर लाभ ले सकते हैं जिसके पंजीयन की प्रक्रिया के लिये मल्हार पार्क में व्यवस्था शुरु की जा रही है जिसमे सभी इच्छुक नागरिक सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आईडी और मोबाइल नंबर के साथ आकर आवेदन कर सकते हैं ।
योजना से सम्बंधित जानकारी हेतु सिटी मैनेजर संदीप मिश्रा से संपर्क कर सकते है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal