बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 1 साल पूरा करने पर स्वर्णिम 1 साल करार देते हुए उपलब्धिया गिनाई है ।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने आरोप लगाते हुये बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ ने झूठ बोल कर मध्यप्रदेश में सरकार बनायी, किसानों का कर्जा भी माफ नहीं किया, कांग्रेस के लोग अवैध खनन में संलिप्त हो गये और प्रदेश में माफिया राज चलने लगा और कमलनाथ अपने अहंकार में डूब गये और उनके पार्टी के नेता ही सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाने लगे और सिंधिया जी को भी चुनौती दी, जिससे वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में आ गये और उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने मीसा बन्दियों की पेंशन बन्द कर दी और वही गरीबों के संबल योजना को भी बंदकर उनके हक मारने का पाप किया ।
केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि का लाभ भी नहीं देने दिया और मध्यप्रदेश से किसानों की सूची तक नहीं भेजने दी और प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस के कमलनाथ सरकार के 15 महिने बनाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के स्वर्णिम 1 साल के उपलक्ष्य में 23 मार्च से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
23 मार्च को दोपहर 11 बजे सायरन बजेगा, जो जहा रहेगा वही से मास्क लगाने का संकल्प लेगा और उसी दिन कार्यकर्ता और पदाधिकारी ग्राम पंचायत एवं वार्ड में विकास कार्यों का नारियल तोड़ कर भूमिपूजन करेंगे ।
मास्क लगाओ अभियान चलायेगे
24 मार्च को विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को श्री फल देकर सम्मानित किया जायेगा और वही 25 मार्च को गरीबों को योजनाओं की जानकारी व मास्क लगाने के लिये संकल्प दिलाया जायेगा।
इस मौके पर सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य ने बताया कि सिंगरौली में परसौना पचौर बायपास और हर घर मे नलजल योजना का लाभ के लिये मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है और लोगों को इसका लाभ शीघ्र ही मिलने लगेगा ।
भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल ने भी कोरोना से बचाव के लिये सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और बार – बार हाथ धोते रहने की अपील की है और इस दौरान नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा एवं विन्ध्यनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भारतेन्दु पाण्डेय मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal