Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोविड के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए सीएम ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की चर्चा जन जागरूकता अभियान को दिया जायेगा जन आन्दोलन का रूप कल सुबह 11 एवं शांय 7 बजे बजेगा सायरन लोग रूकेंगे अपने स्थानो पर

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर सावधानियां एवं पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से जिले के सभी जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गयी ।

वही मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र से लगे हुए प्रदेश के 12 जिलो में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है जिसके रोकथाम के लिये प्रदेश स्तर से समुचित प्रयास किये जा रहे है और उन्होने कहा कि सभी जिलो के जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य समन्वय सहयोग के साथ मिशन मोड़ पर इस महामारी को नियंत्रण हेतु जन आन्दोलन चलाये ।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिये जन जागरूकता अभियान को जन आन्दोलन का रूप देने के लिए 23 मार्च को प्रात: 11:00 बजे एवं सायं 07.00 बजे पूरे प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ मास्क लगाओं एवं सुरक्षा पाओं स्लोगन के साथ सभी मंत्री, विधायक, अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, धर्मगुरूओं को शुरू करने का आह्वान किया गया हैं जिसके तहत जिले के विभिन्न प्रमुख चौराहो से इस अभियान को मूर्त रूप दिया जायेगा ।

वही मास्क लगाने और सोशल डिस्टेसिंग रखने का संकल्प लिया जायेगा ताकि संक्रमण को रोका जा सके और वही वीडियों कान्फ्रेसिंग कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में विधायक रामलल्लू वैश्य, कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालीवय, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द गोयल, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के. जैन, सीएसपी देवेश पाठक, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम केशरी, डॉ.डी.डी. मिश्रा, एमपी सिंह, आशा गुप्ता, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री का सम्बोधन देखा एवं सुना गया ।

मास्क लगाने व फिजिकल दूरी का पालन करने की जिला कलेक्टर ने की अपील

जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 महामारी के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुये फिजिकल दूरी का पालन करते हुये मास्क का उपयोग अनिवार्यत: करें और उन्होंने कहा कि जब भी घर से निकले तो मास्क लगाकर निकले और दूसरों को भी मास्क लगाने, फिजिकल दूरी के नियमो का पालन करने के साथ ही बार-बार हाथ धोने तथा सेनेटाइज करने के लिये प्रेरित करे और उन्होने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो बिना किसी देरी के तुरंत ही नजदीक के फीवर क्लीनिक या शासकीय स्वास्थ्य संस्था में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराये ।

वही उन्होने कहा कि सैंपल देने वाले व्यक्ति अपने परिवार एवं समुदाय के लोगों से दूरी बनाये रखे, होम कोरोनटाईन होने पर घर के बाहर बिल्कुल न निकले, हमेशा मास्क का उपयोग करें, नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ पानी, साबुन या सेनिटाईजर से साफ करें। इससे आप स्वयं को अपने बुर्जुग माता-पिता, अपने छोटे-छोटे बच्चो के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखते हुये कोरोना बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...