Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे सिंगरौली, पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बढ़ता कारवाँ/सिगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन नेशनल कोल एंड पावर सेक्टर मेन्स यूनियन एनसीएल सिंगरौली के संगठनात्मक कार्यक्रम में हिन्द खदान मज़दूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अपेक्स जे सी सी मेंबर जे. बी .सी .सी .आई. सदस्य नाथूलाल पाण्डेय एवं कोयला मज़दूर सभा के नेता देवांशु पाण्डेय का आज सिंगरौली आगमन हुआ ।

सड़क मार्ग से आये हुये मज़दूर नेता का अभूतपूर्व स्वागत माजन मोड में बी .एन.सिंह अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया और वही देखते ही देखते सैकड़ो वाहन एवं 500 से अधिक लोग अपने प्रिय नेता का माल्यार्पण कर स्वागत किये और सैकड़ो वाहनो के काफिले के साथ कार्यकर्ताओ का काफिला नवानगर, अमलोरी, निगाही पहुंचा जहां जगह – जगह जोरदार स्वागत किया गया और क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ एवं केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक हुयी जिसमे बैठक को संबोधित करते हुये फेडरेशन के नेता नाथूलाल पाण्डेय यूनियन को मजबूत बनाने एवं 1 अप्रैल से लागू लेबर कोड बिल पर प्रकाश डाला गया ।

बैठक को नेशनल यूनियन के अध्यक्ष बी.एन. सिंह ने मज़दूरों का भरोसा लेकर यूनियन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और वही नेशनल यूनियन के महामंत्री एम.पी.अग्निहोत्री ने यूनियन को कंपनी आई.आर. में शामिल करने एवं श्रमिको के बेतन से सदस्यता शुल्क कटौती करने हेतु फेडरेशन अध्यक्ष से आग्रह किया ।

इसके पश्चात कोयला श्रमिक के अशोक पाण्डेय एवं अन्य एवं नेशनल यूनियन के बी.एन. सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों की समन्वय बैठक फेडरेशन के अध्यक्ष की गरिमामय मौजूदगी में हुई कोई सार्थक नतीजा न आने से समन्वय बैठक कल पुन: होगी ।

नेशनल यूनियन एचएमएस के पदाधिकारियों ने एचएमएस मुख्यालय एवं फेडरेशन अध्यक्ष के मार्गदर्शन में यूनियन को ऊँचाई तक पहुचाने का निर्णय लिया गया जिसका सभी लोगो ने समर्थन किया ।

उक्त कार्यक्रम बैठक को कमलेश्वर पटेल मंत्री, हरेंद्र कुमार मिश्रा मंत्री एवं भठिया उपाध्यक्ष ने संबोधित किया वही वाहन रैली एवं प्रोटोकाल का जिम्मा मोहित सिंह अध्यक्ष दूधिचुआ, के. के. सिंह अध्यक्ष निगाही ,भूपेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, सीएसपी उपाध्याय सचिव दूधिचुआ, सुरेश अग्निहोत्री केंद्रीय कार्य. का., अटल बिहारी राम सचिव खड़िया , जितेंद्र सिंह अध्यक्ष खड़िया, सूबेदार सिंह अध्यक्ष जयंत, कमल शुक्ल सचिव जयंत, सुमंत राय संगठन मंत्री, उपेंद्र दुबे वरिष्ठ नेता जयंत, जसविंदर सिंह सचिव केंद्रीय कर्म शाला जयंत, वानखेड़े अध्यक्ष केंद्रीय कर्म. जयंत सहित सैकड़ो की संख्या में अन्य कार्यकर्ताओ उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...