बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 23/03/2021 को किसान जन जागरण यात्रा सिंगरौली पहुंचेगी और भगत सिंह के शहादत दिवस पर इस यात्रा का समापन सिंगरौली में होगा ।

वही संयुक्त मोर्चा के साथी किसान संगठनों के साथी व ट्रेड यूनियनों के साथी बेहतर तैयारी के साथ स्वागत सभा का आयोजन करेंगे और कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे ।

अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा निकाली गयी “किसान जन जागरण यात्रा” दिनांक 14/03/2021 को रीवा के करहिया मंडी से देश के राष्ट्रीय किसान नेता कामरेड अरविंद श्रीवास्तव व राकेश टिकैत के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गयी थी यह यात्रा रीवा से चुरहट सीधी मझौली ब्यौहारी जैसीनगर गोपारू शहडोल धनपुरी अमलाई अनूपपुर कोतमा राजनगर बुढार जयपुर जैतपुर घाटिया होते हुये सीधी वन सुकली होते हुए टिकरी कुसमी टमसार से होते हुये सिंगरौली जिले की सीमा में प्रवेश करेगी इस यात्रा का भव्य स्वागत सरई – बरगवां – नौगई और माजन मोड़ में किया जायेगा ।
इसके तत्पश्चात यात्रा कलेक्ट्रेट पर चल रहे सभा में शामिल होगा जहां तमाम किसान नेता व ट्रेड यूनियन के नेता संबोधित करेंगे तत्पश्चात यात्रा समाप्त की जायेगी ।
उक्त “किसान जन जागरण यात्रा” में प्रमुख रूप से कामरेड श्रवण श्रीवास्तव, कामरेड जनक राठौर प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया किसान सभा, संजय नामदेव सचिव ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस मध्य प्रदेश, पवन नामदेव किसान सभा सिंगरौली, हनुमान प्रसाद बैस, मीरा यादव सहित अन्य लोग जत्थे में शामिल है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal