Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम का प्रत्येक वार्ड विकास की ओर – रामलल्लू बैस विधायक के हाथों हुआ 38 लाख 88 हजार रूपये का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 07/03/2021 को सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू बैस के द्वारा डी.एम.एफ.के मद से निर्मित नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्र. 14 एवं 42 में उचित मूल्य की दूकान की कुल लागत 20 लाख 32 हजार रूपये का लोकार्पण एवं नगर निगम द्वारा वार्ड क्र. 41 गनियारी में बीजपुर पहुँच मुख्य मार्ग से इंडस्ट्रियल एरिया पहुँच मार्ग सड़क लागत 18.56 लाख का भूमिपूजन किया गया ।

वही विधायक रामलल्लू बैस ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुये कहा की नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में मूलभुत आवश्यकता के अनुसार विकास एव निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जा रहे है और वही नगर क्षेत्र में डी.एम.एफ. के मद से प्रत्येक वार्ड में उचित मूल्य राशन की दूकान का निर्माण कराया जायेगा और जल्द ही सभी वार्डो में शासकीय उचित मूल्य की दुकानो के लिये नये भवनों में संचालित की जायेगी ।

उक्त लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में निवर्तमान नगर निगम अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, निवर्तमान पार्षद डी.एन. शुक्ल, रमाशंकर शाह, सरोज सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रजनीश पाण्डेय, सविता सेन, नर्मदा बैस, अलखराम बैस, नरेन्द्र पाण्डेय, भगवान दास, अरुण सिंह, जुगीलाल, राधे शाह, नगर निगम एसडीओ आर.के जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, एसडीओ प्रभारी डी.के.सिंह, उपयंत्री पी.के. सिंह, उपयंत्री अनुज सिंह सहित स्थानीय वार्डवासी भारी संख्या में मौजूद रहे और उक्त कार्य होने से वार्ड वासियों में खुशी का माहौल रहा है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...