ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/03/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन अंतरराज्ययीय बस स्टैंड रैन बसेरा आश्रय स्थल के नीचे देशी – विदेशी शराब दुकाने संचालित है वही आये दिन आबकारी विभाग के मिलीभगत से ग्रामीण इलाके में देशी – विदेशी शराब ठेकेदार द्वारा गाँवो में शराब की पैकारी की जाती है और वही कल दिनांक 07/03/2021 को रात लगभग 8:00 बजे शराब ठेकेदार के गुर्गो द्वारा पैकारी के लिये शराब को वाहन में लोड कर रहे थे तभी मोबाइल में कैद किया जा रहा था तभी शराब ठेकेदार द्वारा मोबाइल छुड़ा लिया गया और गाली गलौज करते हुये मारने के लिये लाठी निकालने की नौबत आ गयी थी और शराब ठेकेदार गुर्गों की गुंडागर्दी सामने आयी है ।

वहीं निवर्तमान पार्षद हीरालाल सोनी ने बीच बचाव करते हुये अलग किया और उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुये बताया कि शराब ठेकेदार के द्वारा गांव – गांव के किराना दुकानों व गुमटियों में ठेकेदार द्वारा शराब बेचने के लिये पहुँचाया जाता है औऱ वही हीरालाल सोनी ने घोर निंदा की है और शासन – प्रशासन को कार्यवाही करने की बात कही है ।
वही बताते हैं कि शराब ठेकेदारों द्वारा जिले भर में आबकारी विभाग के मिलीभगत से गाँव -गाँव में शराब की पैकारी करके किराना दुकानों व गुमटीओ में बेचवाया जाता है जिसे गांव के युवा पीढ़ी बर्बाद हो रहे है और इस बार शराब ठेकेदारों सबसे अधिक पैकारी होने से युवाओं में शराब के नशे की प्रवृत्ति काफी हद तक बढ़ चुकी है यहां तक कि अपने घरों के अनाज व बर्तन बेचने को मजबूर है और आये दिन परिजनों के घरों में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है और ऐसे में आबकारी विभाग केवल राजस्व पूर्ति के लिये बैठा है या लगता है कि आबकारी विभाग से शराब ठेकेदारों को संरक्षण पूरी तरह से प्राप्त है इसलिए शराब की पैकारी एवं गुंडागर्दी करने व देखने को मिल रहा है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal