ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/03/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना “मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” के तहत सिंगरौली के नगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले दिव्यांग एवं वृद्ध व्यक्तियों के घर – घर जाकर खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने हेतु आज दिनांक 08 मार्च 2021 को नवाचार शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू बैस, विशिष्ट अतिथि – देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा व जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा वृद्ध एवं दिव्यांग जनो को घर-घर राशन पहुंचाने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

वही बैढन के आदर्श वार्ड क्र. 40 तुलसी मार्ग में काफी वृद्ध हो चुके लक्षनधारी पनिका और बड़े हनुमान मंदिर के पास हुबलाल केसरी, राजीव वार्ड क्र 39 टाकीज रोड में निवासरत दिव्यांग लोली साकेत सहित सभी लोगों को 2 किलोग्राम चावल – 3 किलोग्राम गेहू और 1 किलो नमक वितरण किया और इसी प्रकार इंदिरा वार्ड 41 गनियारी के बलियरी बीपीएल कॉलोनी में निवासरत अली मोहम्मद जो 88 वर्ष के है और उनकी पत्नी हसीबुन निशा जिनका उम्र 77 वर्ष की है और उनके कोई संतान नही है केवल पति पत्नी है उनको भी 6 किलोग्राम गेंहू, 4 किलो चावल व 1 किलो नमक दिया गया और वही दिव्यांग और वृद्धजनों ने इस नवाचार पहल पर खुशी जतायी है और 5 किलो खाद्यान्न व नमक लेने वाले से ₹6/- रुपये और 10 किलो खाद्यान्न व नमक लेने वालो से खाद्यान्न सेल्समैन द्वारा नियमित शुल्क ₹11/- रुपये की राशि ली गयी और इसी प्रकार कई चिन्हित जगहों पर वृद्ध एवं दिव्यांग जनों को नगर निगम अधिकारी और वार्ड प्रभारी व सेल्समैन द्वारा घर-घर जाकर राशन दिया गया ।
वहीं खाद्यान्न वितरण की शुरुआत गनियारी बीजपुर रोड के इंदिरा वार्ड 41 में दो हितग्राही मानसिक रूप से पीड़ित बच्चा सोनी – लक्ष्मी सोनी का अंगूठा न लगने के कारण राशन प्राप्त नहीं हो सका और वही सेल्समैन अंबिका साहू ने हितग्राही के परिजन को समझाइस दी कि जब चल फिर नहीं सकते हैं तो खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर आवेदन पत्र देकर बच्चा सोनी और लक्ष्मी सोनी का आधार कार्ड लेकर नामिनी बनकर खाद्यान्न उठाने की सलाह दी गयी ।
उक्त “मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” के तहत वाहन को हरी झंडी दिखाने एवं घर-घर खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर निगम उपायुक्त आरपी वैश्य, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला, एमएल सिंह (नवजीवन बिहार प्रभारी अधिकारी) भूपेंद्र सिंह, वार्ड प्रभारी 39 चंद्रमणि द्विवेदी, वार्ड प्रभारी 40 – 41 एलके सिंह, डीके शर्मा, सेल्समैन अंबिका साहू, लालबाबू बैस सहित भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal