HS- NEWS मध्य प्रदेश राजकुमार सिंह आरपी सोनी सिंगरौली :- केंद्र सरकार द्वारा महामारी कोरोना काल दौरान लाए गए कृषि कानूनों को रद्द कराने को लेकर दिल्ली के विभिन्न सीमाओं में तीन माह से निरंतर जारी किसान आंदोलन को समर्थन देकर लौटे कामरेड बैजनाथ भाकपा माले रेड स्टार सचिव के साथ कामरेड सुरेश कुमार सदस्य का जिले के चितरंगी बस स्टैंड मे राम लखन बैगा- नेम राज विश्वकर्मा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

स्वागत दौरान किये आवाहन:- किसानों को समर्थन देकर लौटे कामरेड बैजनाथ कहे केंद्र की भाजपा सरकार करोना कॉल दौरान किसान विरोधी दमनकारी कानून पारित किया जिसके विरोध में कड़कड़ाती ठंड से लगातार शांतिपूर्ण संवैधानिक तरीके से कृषि कानून रद्द करावाने हेतु दिल्ली के विभिन्न सीमाओं में किसान ऐतिहासिक आंदोलन कर रहे हैं जिस आंदोलन को अनदेखा करते हुए सरकार पूंजीपतियों के हित में किसानों के आंदोलन कुचलना चाहती हैं “यहां स्वागत करने के बजाए” आप लोगों के साथ हम मीडिया माध्यम देशभर के किसान, मजदूर, महिला नौजवान, छात्रों को आवाहन करता हूं कि दिल्ली पहुंच कर या जो जहां हैं वही से किसानों को समर्थन कर कानून को रद्द कराएं अन्यथा आज डीजल पेट्रोल 100/- लीटर खरीदना पड़ रहा है वह दिन दूर नहीं कि रोटी के लिए आटा 100/- किलो खरीदना पड़ेगा और किसानो के साथ देश पूरी तरह अडानी-अंबानी के गुलाम हो जाएगा
इतना ही नहीं कामरेड बैजनाथ बताये हम 16 फरवरी को दिल्ली सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे जहां पहुंचकर दिल्ली के गाजीपुर, टिकरी, सीमाओं मे 20 किलोमीटर के एरिया लंबाई में टेंट तंबू लगाकर तीन माह से ज्यादा समय से डटे आंदोलनकारी किसानों को मध्य प्रदेश के साथियों के साथ रैली निकाल समर्थन किया हू अगर केंद्र में बैठी किसान विरोधी दमनकारी मोदी सरकार किसानों की मांग को पूरा करते हुए कानून वापस नहीं लिया तो किसान, नौजवान, छात्रों के साथ महिलाओं का सैकड़ों से जादा का जत्था दिल्ली जाएंगे और किसानों के समर्थन कर आंदोलन को और मजबूत करेंगे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal