ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/02/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन लम्बे समय से प्रतीक्षारत व जरूरत को देखते हुये नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्र. 29, 40, 41 बैढन – गनियारी – चन्द्रमा टोला क्षेत्र में सिंगरौली विधानसभा सदर विधायक रामलल्लू बैस के मुख्य अतिथि में नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आर.पी. सिंह के द्वारा लगातार पूजा पाठकर मिष्ठान चढ़ाकर व नारियल तोड़कर ताबड़-तोड़ सड़क – नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया ।

वही ताबड़तोड़ भूमिपूजन इस प्रकार है – (1) इंदिरा वार्ड क्र. 41 गनियारी के साकेत बस्ती में विनोद मिश्रा के घर से रामनरेश त्रिपाठी के घर तक लागत 5 लाख 20 हजार रुपये का इंटरलॉकिंग सड़क एवं पीसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया और इसी तारतम्य में (2) गनियारी के दुर्गा कॉलोनी में संदीप मराठे के घर से विनोद गुप्ता के घर तक लागत ₹5 लाख 30 हजार रुपये का पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया (3) गनियारी के शिवकली साकेत के घर से जायका होटल तक लागत ₹2 लाख 70 हजार रुपये का डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया (4 ) बैढन के आदर्श वार्ड 40 में चंदा देवी बैस के घर से अरविंद लखेरा के घर तक आरसीसी नाली ₹5 लाख 72 हजार रुपये का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया (5) चन्द्रमा टोला के पास वार्ड क्र. 29 पीडीएस भवन से सोंधिया के घर तक डब्ल्यूबीएम सड़क ₹ 7 लाख 5 रुपये निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया ।
उक्त निर्माण कार्य भूमिपूजन में नपानि कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ रत्नाकर गजभिए, उपयंत्री पीके सिंह, उपयंत्री अनुज सिंह, डीएन शुक्ला, रामाधार गुप्ता, लालबाबू बैस, चंद्रमणि द्विवेदी, 40 वार्ड के स्थानीय अनिल त्रिपाठी, शांति शुक्ला, देवी प्रसाद सहित अन्य वार्डों के वार्डवासियो में महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal