ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/02/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर संयुक्त मोर्चा जिला सिंगरौली के तत्वाधान में एटक कार्यालय राजीव चौक (माजन मोड़) से कलेक्ट्रेट गेट तक रैली निकालकर नारे बाजी कर किसानों के समर्थन में व बेतहाशा महंगाई डीजल – पेट्रोल – रसोई गैस के मूल्य वृद्धि का विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ को मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया और वही मौके पर सिंगरौली तहसीलदार जितेंद्र वर्मा और स्थानीय थाने की पुलिस बल मौजूद रही ।

वही बताते है कि देश में पिछले 90 दिनों अधिक चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन देने हेतु संयुक्त श्रम संगठनों के द्वारा समर्थन किया और देश में लोकतंत्र की बहाली हेतु देश के किसानों के साथ इस देश का मजदूर भी कंधे से कंधा मिलाकर संघर्षरत है और वर्तमान की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई डीजल – पेट्रोल – रसोई कीमतें आसमान छू रही है जिससे देश की आम जनता की कमर टूट रही है वही संयुक्त संघर्ष मोर्चा कड़ी निंदा करते हुये मोर्चा मांग करता है कि (1) किसानों के तीनों काले कानून को रद्द किया जाये (2) एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाया जाये (3) बिजली बिल के नाम पर कंपनियों के लूट के कानून को रद्द किया जाये (4) डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाये (5) देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई पर रोक लगाया जाये ।
उक्त विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित एटक जिलाध्यक्ष कामरेड संजय नामदेव, इंटक से बीरेंद्र सिंह बिष्ट, सीटू से अशोक कुमार धारी (जिला महामंत्री), मध्य प्रदेश किसान सभा जिलाध्यक्ष रामलल्लू गुप्ता, अखिल भारतीय किसान सभा जिलाध्यक्ष भगवान आश्रय नामदेव, भाकपा जिला सचिव राजकुमार शर्मा, एआईवाईएफ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डेय, भाकपा ब्लॉक सचिव अरुण सिंह, राकेश शर्मा, प्रमोद नामदेव, जयंतीलाल वर्मा, अरविंद शाह, शशिकांत कुशवाहा, आनंद शाह, रामरसीले नाई, सुनील सिंह, अनूप विश्वकर्मा राजकुमारी कुशवाहा बृजेश जायसवाल, संजय शाह उर्फ बाबूलाल सहित भारी संख्या में अन्य महिला पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal