बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आज मिंटो हाल में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण में सुदृढ़ीकृत एवं नवीन 100 रसोई केन्द्रों का वर्चुअल के माध्यम से शुभारंभ किया गया ।

वही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर, उज्जैन, मुरैना, धार और छतरपुर जिले के रसोई केन्द्रों पर उपस्थित लाभार्थियों से संवाद भी किया और वही रसोई केन्द्र 52 जिला मुख्यालय और 6 धार्मिक में संचालित होंगे।
इस कार्यक्रम मे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ने भी संबोधित किया और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से किया गया और समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया ।
वही नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा कार्यक्रम का अयोजन दीनदयाल अन्त्योदय रसोई केन्द्र बैढ़न के परिसर मे नगर पालिक सिंगरौली प्रशासक एवं जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के मुख्य अतिथि मे 3 जगहों पर दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र जैसे बैढन – मोरवा – जयन्त में संचालित लगे शिलापट्ट का पर्दा हटाकर शुभारम्भ कर आयोजित किया गया ।
वही इस कार्यक्रम के पूर्व से चल रहे दीनदयाल रसोई शुभारंभ के पूर्व में नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय और उपायुक्त आरपी वैश्य सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी – कर्मचारी रसोई में दीनदयाल रसोई में बने व्यंजनों को चखा और साथ ही भारी संख्या आये हुये हितग्राहियो ने दीनदयाल रसोई में भोजन किया ।
उक्त अवसर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली के निवर्तमान अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त आर.पी सिंह, निवर्तमान पार्षद डीएन शुक्ला,आशा गुप्ता सहित नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आरपी वैश्य, लेखाधिकारी सत्यम मिश्रा, सहायक यंत्री आर.के जैन, रत्नकार गजभिये, संतोष पाण्डेय, वरिष्ठ समपरीक्षक बी.एन पाठक, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री डी.के सिंह, पी.के सिंह, वरिष्ठ लिपिक बी.एन मिश्रा, बी.डी सिंह, दिनेश दुबे, स्वच्छता सीटी मैनेजर संदीप मिश्रा, स्वच्छता समन्वयक अमित सिंह, रावेन्द सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जीतेंद्र सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
वही आये हुये अतिथियो का स्वागत दीनदयाल रसोई संचालित संस्था निर्मला ज्योति के प्रमुख प्रियंक मिश्रा सहित अरविंद मिश्रा, संदीप कुमार सिंह, सोभनाथ पाण्डेय, राजेन्द पाण्डेय के द्वारा किया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal