Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डीजल वृद्धि के खिलाफ बसों का किराया बढ़ाने को लेकर सिंगरौली बस आनर एसोसिएशन के नेतृत्व में थमा बसों का पहिया, आवागमन बाधित ऑटो चालकों के खिलाफ बस संचालक हुये मुखर, निराकरण करने की मांग – राजेश सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढ़न सिंगरौली बस ओनर एसोसिएशन के नेतृत्व बसों की पहिया थम चुका है और बस का आवागमन पूरी तरह बाधित है ।

बैढन के अंतरराज्ययीय बस स्टैंड स्थल पर बसों संचालको द्वारा बसों को स्टैंड में खड़ाकर अपनी मांगों लेकर के विरोध प्रदर्शन कर रहे है और वही उनकी मुख्य माँगे इस प्रकार है जैसे – डीजल की भारी वृद्धि होने के कारण बसे घाटे में चल रही है जो बसों के किराये में वृद्धि करने, बसों में स्कूली छात्र – छात्राएं से आधे किराये देकर जो बस में सवार होकर यात्रा करते हैं वही चेकिंग के दौरान आरटीओ एवं यातायात के द्वारा भारी भरकम जुर्माने की कार्यवाही कर राशि वसूली की जाती है जुर्माने की वसूली पर रोक लगायी जाये वही जबकि छात्र-छात्राओं का टिकट आधा लिया जाता है और वही अंतरराज्ययीय बस स्टैंड में यात्री परेशान दिखे और बस का इंतजार करते देखे गये और ऑटो रिक्शा का सहारा लेकर यात्रा भी कर रहे हैं ।

बस एसोसिएशन के स्थानीय समस्याये निराकरण न होने से रोष

इसी प्रकार बस स्टैंड के मेन गेट के सामने और आसपास ऑटो चालकों द्वारा आटो को तीतर -बितर व गेट के पास लगा दिया जाता है और वही पूर्व कई आवेदन देने की बावजूद कोई कार्यवाही न होने से बस संचालको में काफी रोष व्याप्त है ।

वही बस एसोसिएशन के सदस्य बताते है वही इसके पूर्व में कलेक्टर से लेकर आरटीओ विभाग को कई आवेदन पत्र दिये जा चुके हैं और इसके बावजूद फिर से लगभग 15 दिन पूर्व में यातायात प्रभारी मौखिक बताया गया है और आये दिन सड़क जाम की समस्या बनी रहती है ।

जबकि विगत कई माह पूर्व में नगर निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा ऑटो स्टैंड चिन्हित कर व्यवस्था कर दी गयी और वही इसके बावजूद बने आटो स्टैण्ड में आटो खड़ी न करके बस स्टैंड के इर्द गिर्द मेन गेट पर लगातार खड़ा करते हैं जिससे आवागमन में करने हर कोई को परेशानी उठानी पड़ती है और वही आये दिन ऑटो चालको एवं बस चालकों से विवाद होते रहते हैं जिसका निराकरण न होने पर सिंगरौली बस एसोसिएशन द्वारा अनिश्चितकालीन बसों को खड़ा करके विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...