बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “राष्ट्रीय किसान संघर्ष समन्वय समिति” के आह्वान पर भाकपा ने 18 फरवरी को रेल रोको आन्दोलन को ऐलान किया है ।

वही राज्य परिषद सदस्य का. संजय नामदेव ने कहा है कि किसान आन्दोलन के समर्थन में बनाये गये संयुक्त मोर्चा द्वारा देशभर में 18 को रेल रोको आन्दोलन किया जायेगा और जिसके तारतम्य में भाकपा सहित संयुक्त मोर्चा द्वारा रेल रोको आन्दोलन का आयोजन किया गया है और उन्होने कहा कि किसानों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये तीन कृषि कानून किसानों को पूरी तरह से खत्म कर देंगे और इसके विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं और वही किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाकपा व संयुक्त मोर्चा सदैव खड़ा है ।
वही इसके साथ उन्होने यह भी कहा कि उनकी मांग है कि निजामुद्दीन दिल्ली से सिंगरौली भोपाल, और भोपाल से सिंगरौली पूर्व की तरह ट्रेन चलाने की भी मांग को जोर शोर से उठाया जायेगा।
उन्होने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, चौकी प्रभारी आरपीएफ बरगवां, स्टेशन अधीक्षक बरगवां, थाना प्रभारी बरगवां को सूचना दे दी गयी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal