ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/02/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन माड़ा क्षेत्र अंतर्गत सरईझर के क्रिकेट खेल प्रेमियों द्वारा आयोजित आज दिनांक 16/02/2021को सेमीफाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिर्रवाह बनाम निगाही के दोनों टीमो के किक्रेट खिलाड़ियों से आये हुये अतिथियों में संदीप शाह, अक्षय शाह, अनिल द्विवेदी, फंटू शाह, रामजग यादव, अरविंद शाह, जगदीश सिंह, अनिल शाह, मो. इदरीश, मो. सत्तार अली, विजेंद्र कुमार शाह के द्वारा परिचय प्राप्त कर बैट से गेंद को मारकर खेल का प्रारंभ हुआ ।

जिसमें कड़ा मुकाबला के बीच खेलते हुये निगाही क्रिकेट टीम ने 12 ओवर पर आउट हुआ जिसमें कुल 123 रन ही बना पाया और वही उसी के जवाब में हिरवाह क्रिकेट टीम ने निगाही को 18 रन से हराते हुये 139 रन बनाकर सेमीफाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया और वही फाइनल टूर्नामेंट में में जगह बना ली ।
वही फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट “हिरवाह बनाम सरईझर” के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें हिरवाह टीम विजेता बनी और वही सरईझर उपविजेता बना ।
वही आये हुये अतिथियों द्वारा कहा गया कि हार – जीत तो लगा रहता है और खेल में हार जाने बाद खेल के प्रति एक दूसरे से मनमुटाव व बैर की भावना न रखें और अभ्यास करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी और वही सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और पुरस्कार का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal