
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के विभिन्न अंचलो से आये हुये 125 लोगो ने अपनी समस्याओ को सुनाते हुये कलेक्ट्रेट सभागार मे जनसुनवाई कर रहे कलेक्टर राजीव रंजन मीणा को अपनी समस्याओ से अवगत कराते हुये अपना आवेदन दिया और वही कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा प्राप्त आवेदनो को गंभीरता पूर्वक सुनते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियो के कई आवेदन पत्रो का निराकरण कराया गया और वही निराकरण हेतु शेष बचे आवेदनो का समय सीमा मे निराकृत करने हेतु संबंधित विभागो के अधिकारियो को निर्देश दिया गया ।
आज की जनसुनवाई मे गरीबी रेखा मे नाम जोड़ने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने, विद्युत बिल अधिक आने पर उनमे सुधार कराने से संबंधित सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुये ।
उक्त जनसुनवाई के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बी.पी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, निगमायुक्त आरपी सिंह, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal