Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खुटार पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही,4.700 किग्रा. मादक पदार्थ गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार,स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जप्त

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में लगातार अवैध मादक पदार्थ व आरोपियों के खिलाफ एक मुहिम चलाई जा रही है उसी मुहिम के तहत खुटार पुलिस चौकी ने कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ चार गांजा तस्करो को किया गिरफ्तार

आपको बता दे को रविवार शाम को खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया को मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी अवैध मादक पदार्थ का बिक्री करने बरगवां रोड़ से होते हुए राजमिलान की तरफ जाने वाले है जिसके बाद चौकी प्रभारी ने अपने सीनियर अधिकारियों को उक्त मामले से अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक व कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय की सतत निगरानी में खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया ने मुखबिर की सूचना पर परसौना में आरोपियों की गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देखकर आरोपियों ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर परसौना से राजमिलान की तरफ भाग निकलने का प्रयास करने लगे जिसके बाद खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया और उनकी जांबाज टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए आखिरकार खुटार बाजार में घेराबंदी कर चार आरोपी रामजग पाण्डेय पिता केशवराम पाण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी बनौली थाना माड़ा,संदीप अवस्थी पिता रामरुदी अवस्थी उम्र 40 वर्ष निवासी गरहता थाना लौर जिला रीवा,गौरव सिंह पिता लाखन सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी सरई सेंगर थाना लौर जिला रीवा, तनुज कुमार द्विवेदी पिता त्रिपुरारीधर द्विवेदी उम्र 25 वर्ष निवासी देवतालाब थाना लौर जिला रीवा को धर दबोचा इसके बाद जब गाड़ी की तलासी ली गई तो उसमें बोरी में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ जिसका वजन 4.700 किलोग्राम कीमत 68000 रुपये साथ मे 500000 कीमत की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी MP66 C7175 (कुल कीमत 568000) जप्त कर अपराध क्र 264/021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया

उक्त कार्यवाही में कोतवाली निरीक्षक अरुण पाण्डेय,चौकी प्रभारी मुकेश झारिया,उप निरीक्षक रामजी शर्मा,सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक रामबहोरी प्रजापति,इंद्रभान सिंह,आरक्षक अशोक प्रताप सिंह,संजीत कुमार,दिलीप धाकड़,मुनेन्द्र मिश्रा,पुष्कर पोरवाल व गुलाब सिंह की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...