HS-NEWS (मध्य प्रदेश) (राजकुमार सिंह/आरपी सोनी) सिंगरौली :-जिले के चितरंगी खंड कोराबल क्षेत्र स्थित बगदरा हायर सेकेंडरी विद्यालय खेल मैदान में दिनांक 12 फरवरी 2021 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सदस्यों की बैठक आयोजित की गई लक्ष्मण बैश्य बैठक बाद की फोटो जानकारी देते हुए बताये कि “प्रशासन छात्रों के शिक्षा एवं

सामाजिक समस्याओं” को लेकर गंभीर नहीं है, समस्याओं से त्रस्त सदस्यों के आवाहन पर बैठक आयोजित की गई जिस बैठक में निर्णय हुआ कि 22 फरवरी 2021 को बगदरा अभ्यारण इकाई द्वारा क्षेत्र के शैक्षणिक और सामाजिक समस्याओं को लेकर विशेष रूप से बगदरा विकास युवा हुंकार मोटर साइकिल रैली बगदरा से 50 किलोमीटर दूर स्थित एसडीएम कार्यालय चितरंगी तक किया जा कर समस्या निराकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, आपको बता दें उक्त कार्यक्रम प्रचार प्रसार तैयारियां कैसी होनी चाहिए इन सब बातो को लेकर विद्यार्थी परिषद बगदरा अभ्यारण इकाई की बैठक संपन्न हुआ
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से लक्ष्मण बैश्य भाग संयोजक, के अलावा रजनीश पाठक, लाल सुन्दर सिंह, महेन्द्र सिंह, रामनरेश कोल, गोरेलाल जायसवाल, बृजेंद्र जायसवाल, विनोद कुमार, अमरेश मिश्रा, मनोहर लाल पनिका, पुन्य प्रताप, बृजेश कुमार, पवन गुप्ता, सुन्दर लाल केवट, लाल बहादुर पनिका, हर्ष केस सिंह, आशीष विश्वकर्मा, विमलेश कुमार, प्रेमलाल, अंगद सिंह, शिवप्रसाद कोल, जगदीश सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal