ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार लोकसभा- विधानसभा एवं जिला पंचायत – ग्राम पंचायत – नगरीय निकाय चुनाव होने के मद्देनजर नये मतदाता है जो 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ा जा रहा है ।
वही नये नाम जोड़ने – काटने – सुधारने इत्यादि कार्य बीएलओ व नगर निगम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है और जिन नये मतदाताओ का नाम जुड़वाना है तो नगरीय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने – अपने पोलिंग बूथ पर जाकर और वार्ड के बीएलओ और नगरीय क्षेत्र के वार्ड प्रभारी से संपर्क कर आधार कार्ड का फोटो कॉपी, पिता/पति या पड़ोसी का वोटर आईडी की फोटो कॉपी, 2 रंगीन फोटो, मोबाइल नंबर, मकान नंबर लेकर नये नाम जुड़वाये – कटवाये और सुधार करवाये ।
जिसका आज अंतिम दिन है वही 07/02/2021 से प्रारंभ होकर आज दिनांक 15/02/2021 को आज शाम 5:00 बजे तक ही नये नाम जोड़ने – काटने – सुधारने का कार्य किया जायेगा ।
मौके पर वार्ड क्र. 41के शासकीय प्राथमिक पाठशाला गनियारी विद्यालय में उपस्थित नगर निगम एसडीओ नगरीय निर्वाचन प्रभारी रत्नाकर गजभिये, उपयंत्री अनूप सिंह, बीएलओ रिजवान सिद्दीकी, बीएलओ दयाराम, आफताब अहमद सिद्दीकी, रामभवन कोल, रिजवान अहमद अंसारी, अब्दुल शरीफ सिद्दीकी, अलखदेव वर्मा, पूजा सोनी सहित अन्य मतदाता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal