बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भू माफिया – रेत माफिया व मिलावटखोरो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करते रहे और इनके विरूद्ध की जा रही कार्यवाही मे किसी भी प्रकार की ढील न होने पाये उक्त आशय का निर्देश कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा उपखण्ड अधिकारियो सहित इन कार्यो के लिये गठित दलो के अधिकारियो को निर्देश दिया गया ।

कलेक्टर ने कहा कि सभी उपखण्डो मे माफियाओ के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही जारी रहे और उन्होने कहा कि उपखण्डो मे चिन्हित माफियाओ के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जाये और इसके साथ ही बिना टीपी के रेत का परिवहन करने वाले वाहनो के विरूद्ध भी कार्यवाही करे और उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है कि बिना टीपी के वाहनो के द्वारा रेत का परिवहन किया जा रहा है इनके विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाये।
जिला कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी एवं टीम लगे दलो को निर्देश दिये कि प्रतिदिन मिलावट खोरो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाये और खाद्य सामग्री की अधिक से अधिक सैम्पलिंग की जाये और सैम्पलिंग जॉच उपरान्त यदि अमानक पायी गयी है तो संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराये।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal