Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अंधविश्वास के चक्कर में कठास गांव में जुटी सैकड़ो महिलाये जमकर हुआ ड्रामा मोरवा पुलिस ने पहुंचकर मामले को कराया शांत

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन 21 वीं सदी में मनुष्य भले ही चाँद तक पहुंच गया हो परन्तु ग्रामीण इलाकों में आज भी भूत प्रेत और अंधविश्वास का जाल कहीं न कहीं देखने को मिल जाता है और यह ताजा मामला मोरवा थाना क्षेत्र के कठास गांव का है जहां एक साथ दर्जनों महिलाये खुद पर भूत पिशाच चढ़े होने को लेकर झाड़-फूंक कराने पहुंच गयी और लोगों में अंधविश्वास ऐसा की इस खबर को सच मानकर सैकड़ों की तादाद में

आसपास के ग्रामीणों ने भी ग्राम कठास स्थित पहाड़ी पर डेरा जमा लिया और पता चला कि सोनभद्र के डिबुलगंज निवासी पानमती पत्नी बृजलाल सिंह गोड़ बीते दिनों अपने मायके ग्राम कठास आयी जहां उसने एक महिला के ऊपर भूत चढ़ जाने की बात कही और इसे उतारने के लिये उसने आज का दिन चुना और फिर क्या था यह खबर जंगल में आग की तरह आसपास के ग्रामीण इलाकों में फैल गयी और वही दूर-दराज से लोग खुद पर से भूत भगाने को लेकर कठास पहुंचे और जिसे देखने सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण भी जुट गये ।

माहौल बिगड़ता देख स्थानीय सरपंच ने मोरवा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मोरवा थाना निरीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा एक टीम भेजकर अंधविश्वासी लोगों को समझाया गया और इसके बाद भी कुछ महिलाये नहीं मान रही थी जिसका भूत भी पुलिस ने उतारा और पुलिस की सख्ती के बाद ग्रामीण अपने घर लौट गये और घंटों चले इस हाइड वोल्टेज ड्रामे के बाद मोरवा पुलिस पानमती गोड को थाने ले आयी जहां कड़ी हिदायत देकर उसे छोड़ा गया और पुलिस ने लोगों के साथ पानमती को भी कड़ी हिदायत दी ताकि इस प्रकार के अंधविश्वास से जुड़ी घटनाएं पुन: न घटे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...