बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी जब ड्रग तस्कर सहित पांच जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एवं सात वारंटियों की गिरफ्तारी हुयी ।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि राकेश गुप्ता मल्हार पार्क के पास अपनी फल की दुकान में प्रतिबंधित आनरेक्स कफ सीरप बेच रहा है और मुखबिर की सूचना पर तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक- अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम का गठन कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया जिसमे तलाशी लेने पर आरोपी की दुकान से 9 नग सीसी जिसमें 5 भरी एवं 4 खाली शीशी बरामद होने पर आरोपी की विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
इसी प्रकार दिनांक आज 8 फरवरी को कोतवाली प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गनियारी के शांतिनगर में 2 अलग अलग स्थानों में कुल लोग हार जीत की बाजी में रूपयो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं और उक्त स्थान पर पुलिस द्वारा रेड मारकर जुआरियों को पकड़ा गया जिसमे एक फड़ से 1600 रुपये व दूसरे फड़ से 1700 रूपये नगदी सहित 5 आरोपी गोपी गुप्ता पिता सुदर्शन गुप्ता गनियारी, मो. अशफाक पिता अब्दुल एण्डलीव होटल के पास, रमेश यादव पिता नन्दलाल यादव गनियारी, सोनू सोनी पिता ज्युतलाल सोनी गनियारी, लवकेश सोनी पिता जगदीश सोनी गनियारी को मौके से गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है और वहीं न्यायालय बैढन से जारी गिरफ्तारी वारंट के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, उनि विजय पुष्पकार, सउनि बी.पी. कोल, प्रआर पप्पू सिंह, अरविन्द द्विवेदी, अरूण पटेल, रामबहोरी प्रजापति, आर. पंकज सिंह चौहान, रामनाथ सिंह, दीपक शिवहरे, धमेन्द्र कोल, मनीष शुक्ला, सूरज धाकड़, महेश पटेल, रामकुमार बागरी की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal