
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से निर्देशित किया है कि प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और उन्होने कहा कि प्रदेश में सुशासन का आधार होगा और जिले के एनआईसी कक्ष मे वीडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान कलेक्टर राजीव रंजन मीणा – जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर पालिक निगम आयुक्त आर.पी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनानें के लिये गतिविधियों का संचालन आवश्यक है और उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पाद की मार्केटिंग के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर नेटवर्क तैयार किया जाये और प्रदेश में नारी एवं बेटियों के सम्मान के लिये चलाये जा रहे नारी सम्मान अभियान कार्यक्रम को सामाजिक आंदोलन बनाया जाये और वही प्रदेश के नगरीय एवं ग्राम पंचायतों के व्यवस्थित विकास के लिये पांच वर्षीय कार्य योजना तैयार की जाये ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी के लिये अभूर्तपूर्व कार्य किया गया है और दोषियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और जिला स्तर पर साइबर क्राइम को रोकने हेतु प्रयास किये जाये ।
धान उपार्जन में अच्छा कार्य हुआ है जिसके लिये विभाग बधाई का पात्र है और उन्होने कहा कि रूके हुये पेमेंट तत्काल कराये जाये और वही खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालो के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये और स्ट्रीट वेण्डर योजना में पीएम स्ट्रीट वेण्डर योजना व सीएम स्ट्रीट वेण्डर योजना के लक्ष्य शीघ्र पूरे किये जाये ।
गरीबों के लिये संचालित सस्ते दर पर अनाज वितरण योजना को प्रभावी बनाया जाये और हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले और जिन लोगों द्वारा खाद्यान्न का उठाव नही किया जा रहा है उसकी जांच की जाये और प्रत्येक महीनें “अन्न उत्सव” का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को खाद्यान्न उठाव हेतु प्रेरित किया जाये और अन्न उत्सव सतर्कता समिति के सदस्यों एवं नोडल अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया जाये।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal