Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विन्ध्यनगर के चूल्हा गेट खुलवाने के लिये आम आदमी पार्टी ने सौपा ज्ञापन 7 दिवस में न खुलने पर दी आन्दोलन की चेतावनी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आम आदमी पार्टी सिंगरौली जिला संयोजक राजेश सोनी के नेतृत्व में आज पार्टी के पदाधिकारियों ने एनटीपीसी प्रबंधन को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर विन्ध्यनगर स्थित चूल्हा गेट खुलवाने की मांग की है ।

उन्होने कहा कि एनटीपीसी के द्वारा करोनाकाल से गेट बंद कर दिया गया है जिससे नगर वासियों को आने जाने में काफी कठिनाइया हो रही है और मजदूर विस्थापितों का मांग है कि एनटीपीसी द्वारा कोरोनाकाल से गेट बंद कर रखा गया है जिससे हमें इमरजेंसी में किसी को हॉस्पिटल ले जाना है या दूध सब्जी सप्लाई करना होता है तो हमें 3 किलोमीटर घूमकर अंदर जाना होता है और पोछा सफाई करना होता है तो हमें पैदल चलकर जाना पड़ता है और जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ती है ।

वहीं आप ने मांग किया है कि 7 दिवस के अंदर यदि गेट नहीं खोला जाता है तो आम आदमी पार्टी गेट के सामने प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...