बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन एनटीपीसी विन्ध्यनगर प्रबन्धन द्वारा राख डैम बलियरी में निर्मित है जिसे राख डैम को खाली कराने हेतु ट्रेलर एवं हाईवा वाहन लगाकर राख खाली कराया जा रहा है जो लगातार ट्रेलर व हाइवा वाहन से राख परिवहन के दौरान सड़को पर जगह – जगह राख गिर रहा है वही सड़को पर गिरा राख का गुबार उड़ रहा है वही सड़को पर चलने वाले राहगीरों व आमजनो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है ।

घनी बस्तियों में नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा सड़क निर्मित है जिसमे क्षमता से अधिक ट्रेलर व हाइवा वाहन राख परिवहन होने के कारण सड़के क्षतिग्रस्त हो रही हैं ।
नियमों को ताक पर रखकर और राख का हो रहा है परिवहन
वही बताते हैं कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा बकायदे बन्द कंटेनर में राख परिवहन करने की व्यवस्था है और वही ट्रेलर व हाइवा वाहन द्वारा सड़कों पर गिरते हुये राख परिवहन किया जा रहा है ऐसे में स्थानीयो ने कड़ी आपत्ति जतायी है औऱ घनी बस्तियों से गुजरने के कारण कोई अनहोनी न हो और इस बात को लेकर बच्चों के परिजनों में डर सता रहा है और जिले के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal