
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 05/02/2021 को आज लगभग सुबह 11:00 बजे इंडस्ट्रियल एरिया में औद्योगिक विकास केंद्र प्रबंधन द्वारा पुल – सड़क – स्ट्रीट लाइट इत्यादि निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसको लेकर टेलर हाईवे वाहन मालिको के द्वारा शिकायत थी कि औद्योगिक विकास केंद्र विभाग द्वारा बीजपुर रोड के पास रास्ता को बंद कर दिया गया ।
जिसकी सूचना पर सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार और सीएससी देवेश पाठक द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में जाकर निरीक्षण किया गया तो वहां पता चला कि 4 दिन पूर्व में पुल का निर्माण कार्य हुआ है और हाल ही में बनाये गये हुये पुल क्षतिग्रस्त न हो जाये और इसलिये कुछ दिनों के लिये रास्ता बंद किया गया है और वही ट्रेलर व हाइवा वाहन कच्चा रास्ता बनाकर आवागमन कर रहे है ।
मौके पर औद्योगिक विकास केंद्र विभाग के अधिकारी और बैढन हल्का पटवारी उमेश नामदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal