ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन तीन कृषि बिल कानून के विरोध में किसानों द्वारा चल रहे जगह – जगह विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सँयुक्त मोर्चा द्वारा तीनो कानून वापस कराने हेतु आज दिनांक 06/02/2021 को सिंगरौली जिले में चक्का जाम किया गया ।
जिसमे सीपीआई – सीपीएम – एटक – सीटू – ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन द्वारा विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे और इसके पहले बरगवां गोरबी रोड तिराहे पर सुबह 11:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक चला जिसमे 19 लोगों को गिरफ्तारी की गयी और वही दूसरा कार्यक्रम राजीव चौक माजन मोड़ चौराहे पर हुआ जहां पर 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई और इसके बाद तहसीलदार जहान्वी शुक्ला द्वारा जमानत दी गयी ।
उक्त विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कामरेड रामलल्लू गुप्ता, संजय नामदेव, किसान सभा अध्यक्ष भगवान आश्रय नामदेव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजकुमार शर्मा, अरुण सिंह, यूथ फेडरेशन अरुणदेव पाण्डेय, आनंद शाह, अरविंद शाह, अंबिका विश्वकर्मा, शशिकांत कुशवाहा, राकेश शर्मा, महिला फेडरेशन शिवकली साकेत, करुणा तिवारी, सुनैना बियार, रंगीला देवी, गोकुल बैस, पीएस पाण्डेय, लालचंद कुशवाहा, राधेश्याम बेलवंशी सहित भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे और वही साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय सहित नवानगर व बैढन थाना के पुलिस बल मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal