बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – राजेश वर्मा

BK NEWS:- एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश में भ्रष्टाचार,कार्यो में धिमिगति,लापरवाही और अधूरे कार्यो को लेकर अधिकारियो निर्देशित कर रहे है इसके बावजूद सिंगरौली जिला जिसकी सराहना सीएम हेल्पलाइन निराकरण में अव्वल आने पर खुद मुख्यमंत्री कर चुके है लेकिन सिंगरौली जिले की हकीकत तो कुछ और ही बयां कर रही है जिले में भ्रष्टाचार,अधूरे कार्यो का पुनः सुरुआत न होना,काम मे लापरवाही,भ्रष्टाचारियो पर कार्यवाही न होना उन्हें संरक्षण देना और उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद उस पर कार्यवाही न होना यह साबित करता है कि सिंगरौली जिले में मुख्यमंत्री के निर्देशों का कोई असर नही पड़ रहा है,चाहे उपार्जन केंद्र हो,जिला पंचायत के अधिकारी हो,जनपद पंचायत के अधिकारी हो या खुद खाकी वर्दी कोई भी मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करता नही दिख रहा है क्योकि हाल ही में गहिलरा खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के भ्रष्टाचार और धांधली का पूरा काला चिट्ठा अधिकारियों के सामने है इसके बावजूद उन पर कार्यवाही न कर जांच करने वाले अधिकारी समिति प्रबंधक व कंप्यूटर ऑपरेटर को बचाने में लगे हुए हैं।वही बात अवैध रेत परिवहन का किया जाए तो बरगवां थाना अंर्तगत चिनगी टोला तेलदह में रोजाना रात्रि में अवैध रेत का परिवहन ट्रैक्टरों से किया जा रहा है वही सूत्रों की माने बरगवां पुलिस को कई बार सूचना दी गई लेकिन बरगवां पुलिस कार्यवाही के बजाय संरक्षण देने में मस्त है।इतना ही नही पंचायत क्षेत्र की बात की जाए तो पंचायत क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार व अधूरे कार्यो का कोई पहल नही होता जिसके कारण कई कार्य पंचायत के अधूरे व गुणवक्ता से परे हैं।सूत्र ये भी कहते हैं कि जनपद पंचायत सीईओ और जिला पंचायत सीईओ को अवगत कराने पर भी कोई कार्यवाही नही होती जो इस बात की ओर इशारा करता है कि पंचायत में अधूरे कार्य,गुणवत्ता से परे कार्यो में पंचायत पर कार्यवाही के बावजूद उन्हें बढ़ावा दिया जा रहा जिससे पंचायत में लोगो को न्याय नही मिल पा रहा है
जिला पंचायत सीईओ व जनपद पंचायत सीईओ की उदासीनता से नही मिल रहा हितग्राहियो को लाभ,सूचना के बाद नही होती कार्यवाही

प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर चाहे कितनी भी कोशिश कर ले पंचायत के विकास और हितग्राहियों को लाभ दिलाने की लेकिन जब तक सिंगरौली जिले के बैढन जनपद पंचायत सीईओ ओझा रहेंगे और जिला पंचायत सीईओ की हितग्राहियों के प्रति उदासीनता रहेगी पंचायत में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहेगा और हितग्राही कभी लाभान्वित नही हो सकते सूत्रों की माने तो एक हितग्राही द्वारा लगातार जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ से अपने अधूरे कार्यो को लेकर दर्जनो बार फरियाद किया लेकिन ये हैं कि इनके कान पर जूं तक नही रेंगता।
जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ धरना देगी सीपीआई पार्टी – कामरेड संजय नामदेव

सीपीआई पार्टी के राज्य परिषद सदस्य कामरेड संजय नामदेव ने कहा कि उन्हें पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार का लगातार सूचना मिल रही वही हितग्राही लगातार अपनी समस्या बता रहे है लेकिन जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही नही की जाती साथ मे हितग्राहियों को उन्हें उनका लाभ नही दिलाते बल्कि जनपद पंचायत सीईओ पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार को खुद बढ़ावा दे रहे जिसको लेकर सीपीआई पार्टी बहुत जल्द धरना प्रदर्शन कर जनपद सीईओ को हटाने की मांग करेगी
अवैध रेत कारोबारियो को संरक्षण दे रही बरगवां पुलिस,पर ट्रैक्टर थाने में चढ़ती है चढ़ोत्तरी



भले ही प्रदेश के मुखिया रेत माफियाओ को जड़ से खत्म करने और अवैध रेत पर रोक लगाने की बात कर रहे हो लेकिन जब तक बरगवां थाने में रेत माफियाओ को संरक्षण देने वाले प्रभारी बैठे हो।अवैध रेत पर कार्यवाही तो दूर उस पर रोक लगाना भी मुश्किल है।सूत्रों का कहना है कि बरगवां थाना प्रभारी को चिनगी टोला,तेलदह में अवैध रेत खनन व परिवहन की लगातार सूचना दी गई यहाँ तक कि जहाँ से अवैध रेत का खनन कर बिक्री की जा रही है वहाँ का फोटो तक भी बरगवां थाना प्रभारी को उपलब्ध कराया गया लेकिन उसके बावजूद अवैध रेत पर बरगवां पुलिस द्वारा रोक न लगना ये बताता है कि रेत माफिया के द्वारा प्रति ट्रेक्टर थाने में चढ़ोत्तरी की जाती है जिससे बरगवां थाना पुलिस कार्यवाही की जगह रेत माफियाओ को संरक्षण देने का काम कर रही है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal