Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पत्रकार समाज का मजबूत स्तम्भ है- रामलल्लू वैश्य

हम सब अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन करें – कलेक्टर

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नववर्ष मिलन व सह कार्ड वितरण समारोह आयोजित संपन्न।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिंगरौली का नववर्ष मिलन व सह कार्ड वितरण समारोह का आयोजन रविवार को मंगलम पैलेस बैढऩ में आयोजित किया गया है ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, विशिष्ट अतिथि कलेक्टर राजीव रंजन मीणा व कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलम समिति सदस्य अमित द्विवेदी ने किया।

उक्त कार्यक्रम की शुरूआत मॉ वीणा वादनी छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्जवलित किया गया और इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत करते हुये अमित द्विवेदी ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के उपलब्धियों व संगठन के उद्देश्यों के साथ-साथ पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के द्वारा पत्रकारो के हितार्थ उठाये जा रहे कदमों की सराहना करते हुये पत्रकार संगठन को एकजुट रखने का आह्वान किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तम्भ है और वही समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहा है आज समाज को मीडिया पर भरोसा है और अगर कोई समाचार का प्रकाशन हो रहा है तो उस पर जनता भरोसा मानती है और समय के साथ बदलाव हो रहा है व बदलाव होना भी जरुरी है लेकिन हमने अपने परिवार के साथ-साथ समाज को न्याय दिलाने का भी कार्य करना है।

वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि मीडिया का रोल समाज में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है और मीडिया हमेशा समाज को लेकर चलती है और शासन-प्रशासन तक जनता की आवाज को पहुंचाने का कार्य कर रही है ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके और अपने देश में 2020 कोरोना का दौर था इस विषम परिस्थितियों में मीडिया का अहम योगदान रहा है ।

कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में वरिष्ठ पत्रकार व स्थानीय संपादक मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य संदीप श्रीवास्तव व प्रदेश संयुक्त सचिव एपी गोस्वामी ने पत्रकारों के हित के साथ-साथ उन्हें कैसी पत्रकारिता करना है ताकि समाज को एक सही दिशा मिल सके और इसके संबंध में विधिवत ज्ञान अवलोकन कराया ।

वहीं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्रधर द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया है और कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के महासचिव सुग्रीव प्रसाद वर्मा के द्वारा किया गया और इसके पश्चात अतिथियों द्वारा संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को आई कार्ड पहनाया गया ।

उक्त अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई चितरंगी, देवसर, सरई, माड़ा, मोरवा, बैढऩ व उत्तर प्रदेश सोनभद्र जिले के शक्तिनगर के सदस्य सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...