
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन एनटीपीसी विन्ध्यनगर प्रबन्धन द्वारा राख डैम बलियरी में निर्मित है जिसे राख डैम को खाली कराने हेतु ट्रेलर एवं हाईवा वाहन लगाकर राख खाली कराया जा रहा है जो लगातार ट्रेलर व हाइवा वाहन से राख परिवहन के दौरान सड़को पर जगह – जगह राख गिर रहा है वही सड़को पर गिरा राख का गुबार उड़ रहा है और वही सड़को पर चलने वाले राहगीरों व आमजनो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है ।

वही घनी बस्तियों में नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा सड़क निर्मित है जिसमे क्षमता से अधिक ट्रेलर व हाइवा वाहन राख परिवहन होने के कारण पीसीसी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुका है और वही नगर निगम प्रशासन द्वारा मेन रोड की सड़को की सफाई की जा रही है ।
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा है राख परिवहन
वही बताते हैं कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा बकायदे बन्द वाहन कंटेनर में राख परिवहन करने की व्यवस्था है और वही ट्रेलर व हाइवा वाहन द्वारा सड़कों पर गिरते हुये राख परिवहन फैक्ट्री रोड – कोतवाली चौराहा – पुलिस अधीक्षक कार्यालय – नगर निगम कार्यालय के पास गिरा राख के गुबार उड़ रहा है और वही स्थानीयो ने कड़ी आपत्ति जतायी है औऱ घनी बस्तियों से गुजरने के कारण कोई अनहोनी न हो और इस बात को लेकर बच्चों के परिजनों में डर सता रहा है और वही जिले के सम्बन्धित उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal