HS-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली/राजकुमार सिंह (आरपी सोनी) :- जिले के चितरंगी खंड क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा बगदरा अभ्यारण दार्शनिक वन्य प्राणियों की बड़ी तेजी से संख्या घटने के बाद भी जिम्मेदार अभ्यारण आला अधिकारी सहित जिला प्रशासन अनजान देखें पूरी वीडियो

गौरतलब हो उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे कोरावल अभ्यारण मे गाड़ी का हार्म बजाना प्रतिबंधित क्षेत्र में दोहरी छति हो रही है रुपये कमाने के चक्कर मे जिम्मेदार सुलाब सिंह कुसाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी लगभग पूरे जनपद मे शासन के रोजगार गारंटी योजना मे पानी फेरने के साथ सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों, के माध्यम प्रतिबंधित मशीनों से कार्य करा जहां मजदूरों की मजदूरी छीन रहे हैं वही दार्शनिक वन्य प्राणीयों की जान जोखिम में डाल दिये है
हिम्मत समाचार टीम से नागेंद्र सिंह ने बताये कुछ दिन पहले बगदरा अभ्यारण मे काले मृगों के साथ तरह-तरह के वन्य प्राणियों का झुंड चलता था किंतु इस समय उहीं वन्य प्राणीयों को देखना दुर्लभ हो गया पत्रकारों से सामान्य चर्चा दौरान बताये हम यही के निवासी हैं सच तो यह है अब आपको बड़े मुश्किल से कहीं नील गाय देखने को मिल सकता है अभ्यारण विभाग का सरकारी आकड़ा चाहे जो भी हो परंतु हकीकत यह है कि वर्तमान समय पंचायतों में रोजगार गारंटी का कार्य पूरा रात-दिन जेशीबी ट्रेक्टर टीपर से हो रहा है जिन भारी भरकम मशीनों की आवाज से भयभीत वन प्राणी अभ्यारण चिन्हित क्षेत्र से बाहर भागते हैं जहां शायद शिकारियों के शिकार बन जाते होंगे तभी तो संख्या में भारी कमी के साथ काले मृग दिखना दुर्लभ हो गये और जानवरों के सुरक्षा के लिए तैनात अभ्यारण कर्मचारी सब जानते हुए अनजान बन प्रशासन को झूठी आंकड़ा भेज मस्त हैं
ऐसे में खबर के माध्यम अभ्यारण आल्हा अधिकारी सहित जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दोहरी नुकसान रोकने हेतु संयुक्त जांच कार्यवाही उपरांत दोषी के प्रति तत्काल दंडात्मक कार्यवाही की मांग की जाती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal