3 फरवरी को धरना प्रदर्शन व किसानों का “जेल भरो आन्दोलन”

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन हरियाणा – पंजाब राजस्थान के किसान अपने हक के लिये महीनों से केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना दे रहे हैं और वही मोदी सरकार के तीनों काले कानूनों का विरोध पूरे देश को करना चाहिये और हर किसान के लिये यह कानून उसे खत्म करने वाले हैं और इसलिये सभी किसानों को काले कानून के खिलाफ आवाज उठानी चाहिये ।

सिंगरौली जिले में 3 फरवरी को धरना प्रदर्शन के “जेल भरो आन्दोलन” होगा जिसमें सिंगरौली के किसान उग्र आन्दोलन कर जेल जायेंगे ।
उक्त बातें जिले के नौगई के चमेली मोड़ पर आयोजित भाकपा की आमसभा में राज्य परिषद सदस्य का. संजय नामदेव ने यह बात कहीं और उन्होने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में अंग्रेज भारतीय किसानों से नील की खेती करवाते थे और देश में नील की जरूरत नहीं थी इसके बावजूद भी नील की खेती करते थे और अंग्रेज उसे औने पौने दामों में खरीद लेते थे जिससे किसानों को मात्र दो वक्त का भोजन भर मिल पाता था और इसी तरह का कानून लेकर मोदी सरकार आयी है ।

वही देश के किसानों ने कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आकर भाजपा की मोदी सरकार के हाथों को मजबूत किया था परन्तु भाजपा की सरकार ने सत्ता संभालते ही किसानों को समाप्त करने की योजना लेकर आयी है और केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों से किसान ही समाप्त हो जायेगा और वही प्राइवेट मंडी को ज्यादा महत्व दिया जायेगा और धीरे धीरे सरकारी मंडी समाप्त हो जायेगी और जब मात्र मंडी प्राइवेट बचेगी तब उद्योगपति अपने हिसाब से खेती का मूल्य तय करेंगे और किसान और गरीब हो जायेगा और बची खुची जमीन भी उसकी छिन जायेगी और ऐसे में देश के सभी किसानों को इसका भरपूर विरोध करना चाहिये और वही श्री नामदेव ने कहा कि भाकपा 3 फरवरी को केन्द्र की कृषि कानूनों के विरोध में “जेल भरो आन्दोलन” करने जा रही है जिसमें जिले से हजारों किसान अपनी गिरफ्तारी देंगे ।
इस दौरान दिल्ली के सिंघू बार्डर पर हो रहे आन्दोलन से लौटे संजय नामदेव और उनके साथियों द्वारा ढोल नगाड़े के साथ माला पहनाकर जोरदार स्वागत भी हुआ।
उक्त कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और इस दौरान राजकुमार शर्मा सहायक सचिव, अरूण सिंह, एवाईएफ जिलाध्यक्ष अरूण कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार शाह, श्रीमती शिवकली साकेत, राकेश शर्मा, धन्नू सिंह, दिनेश, पप्पू अग्रहरी सहित सैकड़ो की संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal