Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

माड़ा थाना क्षेत्र में जंगली भालुओ ने लोगो पर बरपाया कहर, उपचार हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/01/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन माड़ा थाना अंतर्गत बहेरी कला कला और बंधौरा क्षेत्र में जंगली जानवर खूंखार भालूओ का आतंक दिन दहाड़े मानव पर कहर बरपा रहा है एक नही दो नहीं लगभग आधा दर्जन तक लोगो को भालूओ ने लहूलुहान कर दिया है जिसमे एक बुजुर्ग महिला की हालत गम्भीर है जिसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में उपचार चल है और वही कुछ लोग जयन्त के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है ।

जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में उपचार हेतु भर्ती गोलरी सिंह पति बसंत धारी सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी- बन्धौरा के उत्तर टोला की निवासी है जिनको कल दिनांक 29/01/2021 को दोपहर शाम लगभग 3:00 बजे जो अपने नातीन मायावती 10 वर्ष के साथ पशु के लिये पास में चारा घास लेने निकली थी तभी जंगली भालू आ गया और नातिन मायावती को बचाने की प्रयास की तभी बुजुर्ग महिला गोलरी सिंह को मुंह और पैर जांघ में काट लिया है जिनकी गम्भीर बतायी जा रही है ।

दूसरी घटना काशी बैस पिता गिरजाधर बैस उम्र लगभग 50 वर्ष और पत्नी जिताऊ देवी 45 वर्ष दोनों निवासी बहेरी कला माड़ा के हैं जो दिनांक 27/01/2021 को सुबह लगभग 10:00 बजे अपने अरहर के खेत में पंक्षी उड़ाने गये थे तभी भालू ने अचानक हमला बोल दिया और काशी बैस को हाथ और जांघ में भालू ने काटा है और उनकी पत्नी जिताऊ देवी को सिर – कमर और हाथ में भालू ने काटा है जिनका उपचार जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में चल रहा है और वही चौथी घटना माड़ा के ढेंका गांव के बाल्मीक सिंह के पत्नी को भालू ने हमला किया जिनका उपचार नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त में चल रहा है ।

वही पीड़ितों ने गुहार लगायी है कि जंगल विभाग द्वारा भालुओ के आतंक से बचाया जाये और उपचार हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाये ताकि पुनरावृत्ति ना हो ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...