ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/01/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन स्वच्छ सर्वेक्षण – 2021 के मद्देनजर नगर पालिक निगम सिंगरौली निगमायुक्त आरपी सिंह के निर्देशानुसार नपानि उपायुक्त आरपी बैस के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी / जीतेंद्र सिंह के नेतृत्व में आईईसी हेड गिरजा शंकर टीम के मैट्रिक्स सदस्य द्वारा बैढन बाजार के कमर्शियल एरिया के दुकानदारों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक करने वाले पॉलीथिन को जप्त कर 4 दुकानों से 1000/- रुपये की चलानी की कार्यवाही की गयी और साथ ही नगर निगम के सफाई मित्र द्वारा साफ सफाई कर दुकानों के सामने से कचरा हटाया गया ।
उक्त टीम द्वारा यह समझाइस दी गयी कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करे और जब भी घर से निकले कपड़े का थैला लेकर ही निकले और वही अपने दुकानों के सामने दो डस्टबिन रखे जिसमे एक गीला – एक सूखा कचरा हेतु डस्टबिन जरूर रखे और जुर्माने की कार्यवाही से बचे और दूसरे को बचाये ।
मौके पर नगर निगम उप स्वच्छता पर्यवेक्षक- अशोक त्रिपाठी, आईईसी सदस्य सचिन निगम, शनि द्विवेदी, सन्तोष कुशवाहा, राजीव पाण्डेय, मुकेश केवट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal