Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जुड़वा तालाब पर शॉपिंग सेंटर बनाने की फिराक में नगर निगम तालाब के अस्तित्व को बचाने हेतु समिति ने कलेक्टर को दिया आवेदन पत्र

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में भू जल स्तर काफी नीचे चला गया है और जल संरक्षण हेतु संरचनाओं का भी यहां पर काफी आभाव है और इसके बावजूद भी नगर निगम द्वारा पूर्व के बने तालाबों को नष्ट करने पर तुला हुआ है और वही माजन तालाब पर नगर निगम ने शापिंग और रेजीडेंसियल कॉप्लेक्स बनाकर तालाब के पुराने स्वरूप को समाप्त कर दिया था जिसका विरोध स्थानीय ग्रामवासियों के साथ ही अधिवक्ता सत्येन्द्र शाह ने किया गया था । 

वही सुनवाई न होने पर अधिवक्ता ने जबलपुर हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिकर कर दी थी और जिसके बाद हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया था और करीब पाँच सालों से माजन तालाब और शांपिंग काम्पलेक्स अधूरा पड़ा हुआ है और अब नगर निगम कलेक्ट्रेट के बगल में स्थित जुड़वा तालाबों को समाप्त करने की साजिश रचा जा रहा है और पूर्व में तालाबों की जमीन को कालोनी बनाने के लिये आवंटित किया गया था और इसके विरोध के बाद यह योजना रद्द हो गयी थी परन्तु अब पुन: तालाबों के सौदर्यीकरण के नाम पर इस स्थान पर एक शापिंग काम्पलेक्स तैयार करने का टेंडर पास कर दिया है और अब तक यह स्वीकृत तो नहीं हुआ है परन्तु इसे स्वीकृत करने की तैयारी तेज हो गयी है। 

वही सुविधा सेवा संस्थान के सचिव सत्येन्द्र शाह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये कहा है कि समूची बिलौजी, माजनखुर्द, कचनी, देवरा, पचखोरा, घूरीताल एवं बैढ़न के लिये तालाब के नाम पर एक मात्र यही जुड़वा तालाब ही है और जिसके संरक्षण और पाटने से बचाने हेतु संस्था लगभग 2010 – 11 से लगातार प्रयासरत है और फिर भी नगर निगम सिंगरौली माजनकला के लगभग पाँच एकड़ के बड़े एवं जीवित तालाब को नष्ट करने में सफल हो गया है ।

जिसकी जनहित याचिका एनजीटी में लम्बित है किन्तु इन जुड़वा तालाबों के साथ ऐसा कुछ न हो इसके लिये उन्होने सिंगरौली कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है और उन्होने कहा है कि संस्था यह चाहती है कि तालाब परिसर जो लगभग 7.5 एकड़ का है और किसी प्रकार का स्थायी/प्रकृति विरूद्ध/शॉपिंग काम्पलेक्स/ आवासीय भवन का निर्माण रोके जाने का आदेश पारित किया जाये जिससे जुड़वा तालाबों का अस्तित्व बचा रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...