
HS-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली/राजकुमार सिंह (आरपी सोनी) :- जिले के चितरंगी खंड प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति ना होने के बावजूद भी 29 जनवरी 2020 को मुख्यालय खेल मैदान में संयुक्त किसान संगठनों का साझा आंदोलन कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के शुरुआत में भारत के संविधान निर्माता संपूर्ण मानव जीवों के मसीहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, क्रांतिकारी वीर अमर शहीद बिरसा मुंडा, वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई, के तस्वीर में चावल हल्दी से तिलक कर नतमस्तक होने के बाद देश के किसान विरोधी दमन कारी काले कानून रद्द करने को लेकर मंन्चीय आंदोलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसका संचालन दरोगा सिंह आयाम युवा समाजसेवी द्वारा किया गया

जहां वक्ताओं ने किसानों की आवाज बन केंद्र सरकार द्वारा लाये गये किसान विरोधी तीनों नए कानूनों एवं जिले के चितरंगी तहसील क्षेत्र अंतर्गत कई पुस्तों से मध्यप्रदेश शासन के भूमि मे निवास रात हो आदिवासियों द्वारा बोई गई खड़ी फसल को रौंदाते हुये वन विभाग को कब्जा दिलाये जाने एवं क्षेत्र में हुए अपराधिक मामले में बेगुनाहों को बैठा पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने के साथ अपराधियों से लेन-देन कर छोड़ देते हुये अपराध को बढ़ावा देने एवं क्षेत्र में हो रहे व्यापक पैमाने मे अवेध उत्खनन को लेकर संयुक्त किसान संगठनों के प्रमुख विभिन्न बक्ताओं द्वारा आंदोलन दौरान सासन सहित स्थानी पुलिस प्रशासन को चेतावनी दे तीखे शब्दों से प्रहार कर चेतावनी देते हुए मंच से अपनी-अपनी बात रखें और खेल मैदान से तहसील तक नारेबाजी करते हुए भारी पुलिस बल के मौजूदगी में महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री दोनों के नाम बी.पी. पांडे संयुक्त कलेक्टर के हाथ 17 सूत्रीय मांग पूर्ति हेतु शांतिपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के अतिरिक्त दिए गये पत्रों में 15 दिवस के अंदर कार्यवाही का आश्वासन श्री पांडे संयुक्त कलेक्टर द्वारा दिया गया ज्ञापन दौरान कौन क्या बोलें देखें वीडियो
संयुक्त किसान संगठनों के कार्यक्रम मे मुख्य रुप से अशोक सिंह पैगाम (एडवोकेट) प्रदेश सचिव नाजी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य, एवं दल प्रताप सिंह पैगाम वरिष्ठ समाजसेवी, कमल नारायण सिंह, बैजनाथ विश्वकर्मा , इंदु विश्वकर्मा , दुर्गा सिंह आयाम, राम भुवन सिंह पैगाम, रतीभान प्रसाद , कुमार राजेश सिंह पैगाम, उग्रसेन सिंह आयाम, शैलेंद्र कुमार साह, सवाई लाल सिंह सोटिया, समय लाल सिंह आयाम, जगत सिंह उइके, अली बक्स, निसार आलम, लाल बहादुर सिंह पोया, शुभम लाल बैगा, जागेश्वर पाल , रामकुमार सिंह मरकाम, शिवप्रसाद सिंह पोया, राजू सिंह आयाम, राम सकल सिंह आयाम, जग नारायण सभी वक्ता पीड़ित किसान मजदूर महिला सहित बच्चों की आवाज बन अपनी अपनी बात रखें जहां इमरत कुमार विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार विश्वकर्मा, भारी पुलिस बल सीआईडी हजारों किसान मजदूर महिलाओ सहित बच्चे भी मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal