BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “नारी का सम्मान – असली हीरो की पहचान” के तहत जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित आज दिनांक 20/01/2021 को सुबह लगभग 08:00 बजे महिला सुरक्षा व नारी का सम्मान में एवं 32 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह जन जागरूकता साइकिल रैली में उपस्थित साइकिल पर सवार मुख्य रूप से जिला कलेक्टर – राजीव रंजन मीणा व जिला पुलिस अधीक्षक- बीरेन्द्र कुमार सिंह और छात्र-छात्राओं व समाजसेवियों को कलेक्ट्रेट परिसर में सिंगरौली अपर कलेक्टर डीपी वर्मन ने साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर में साइकिल रैली निकाली गयी और वही साइकिल रैली का समापन राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में समापन किया गया ।

वही महिला सुरक्षा व नारी का सम्मान में और सड़क में होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जनजागरूकता के बारे में जिले के कलेक्टर श्री मीणा और पुलिस कप्तान श्री सिंह ने सिंगरौली वासियों को संदेश देते हुये कहा कि अपने आसपास रहने वाली महिलाओं – बालिकाओं का सम्मान करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने और हेलमेट – सीट बेल्ट लगाने जैसे इत्यादि नियमो का पालन करने हेतु शपथ दिलाया गया ।
उक्त जन जागरूकता साइकिल रैली में शामिल रहे जिला पंचायत सीईओ – साकेत मालवीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – अनिल कुमार सोनकर, महिला बाल विकास अधिकारी प्रवेश मिश्रा, परियोजना अधिकारी अरविंद सिंह चंदेल, नगर निगम कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ – रत्नाकर गजभिए, सीएसपी देवेश पाठक, नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक यूपी सिंह, कोतवाली थाना बैढन प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, डीपीसी- रोहिणी, बीआरसीसी अशोक शुक्ला, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, समाजसेवी- अवनीश दुबे, आशीष शुक्ला, बृजेश शुक्ला, बैढन व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम केसरी, नपानि स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, महिला बाल विकास – जिला यातायात थाना – जिला महिला प्रकोष्ठ थाना- स्थानीय पुलिस बल – नगर निगम – शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी – कर्मचारी साइकिल रैली में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal