बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS :– सिंगरौली जिले की पुलिस इस समय एक्शन मोड़ में नजर आ रही है पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के बाद सिंगरौली पुलिस द्वारा एक अभियान चलाकर लगातार जिले में ताबतोड़ कार्यवाही की जा रही है उसी अभियान के तहत खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक व कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय की सतत निगरानी में खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया ने अवैध रेत का परिवहन करने वाले डम्फर को जप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है
आपको बता दे खुटार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक डम्पर ग्राम पिपरा झांपी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते हुए बिक्री कर रहा है जिसके बाद चौकी प्रभारी मामले को गंभीरता से लेते हुए बताये हुए स्थान पर पहुँचे तो पाया कि एक डम्फर रेत लोड कर निकल रहा था जिससे रोककर अवैध रेत परिवहन करने का वैध कागजात मागा गया जो चालक द्वारा नहीं होना बताया गया जिसके बाद खुटार पुलिस डम्फर को जप्त कर अपराध क्रमांक एक 171/20 धारा 379,414 भादवी 4/21 मध्य प्रदेश गौड खनिज अधिनियम पंजीबद्ध कर आरोपी चालक धीरेन्द्र बैस पिता श्यामलाल बैस उम्र 20 वर्ष निवासी सिंगरौलिया थाना बैढ़न को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
उक्त कार्यवाही निरीक्षक अरुण पाण्डेय,चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश झारिया,प्रधान आरक्षक सतेंद्र अग्निहोत्री,इंद्रभान सिंह,आरक्षक पुष्कर पोरवाल,दिलीप धाकड़ मुनेंद्र मिश्रा,अशोक प्रताप सिंह,गुलाब सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal