बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज 20 जनवरी 2020 को “आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश” के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में रोजगार उत्सव का शुभारंभ किया गया और वही वर्चुअल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं एवं शीर्ष नियोक्ताओं से संवाद किया गया ।

वही जिले के युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन कल्याण मण्डप जयंत मे किया गया जिसका शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य, विधायक देवसर सुभाष बर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार पाठक, कलेक्टर राजीव रंजन मीना, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, विकास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष गिरिश द्विवेदी के द्वारा किया गया ।
उक्त अवसर पर विधायक श्री वैश्य ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है और जिले सहित पूरे प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है और इसके साथ ही स्ट्रीट वेण्डर योजना के माध्यम से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के छोटे-छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी और बिना ब्याज के 10-10 हजार रूपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है और जिससे अपनी जिंदगी को फिर पटरी मे ला सके और वही बेरोजागर युवाओ को रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है ।
देवसर विधायक सुभाष बर्मा ने कहा कि आज जिले में आयोजित रोजगार मेलों में 4 हजार 850 युवाओ का पंजीयन किया गया है यह बड़े हर्ष का विषय है और उन्होने कहा यहा पर आये नियोक्ताओ के द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को उनके योग्यता अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये।
वही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि युवाओ को उनके कौशल एवं योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध करानें हेतु देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सभी जिलों में रोजगार मेले का आयोजन कराया जा रहा है जिसमे जिले के बेरोजगार युवक – युवतिया शामिल होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर रोजगार की मुख्य धारा से जुड़ने का कार्य करे और उन्होने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा सिंगरौली जिले के युवाओ के लिये की गयी घोषणा के अनुसार कंम्पनियो मे रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा और वही प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार जिले के बेरोजगारो को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास रोजगार मेले के माध्यम से किया जा रहा है और उन्होने जिले के युवाओ को रोजगार मेले मे शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील भी की है ।
वही कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को रोजगार से जोडने के प्रयास किये जा रहे है और जिला स्तरीय रोजगार मेले में 20 कंपनियों ने भाग लिया है और उन्होने कहा कि रोजगार मेले मे जिले के 4 हजार 850 युवाओं ने पंजीयन कराया गया है और आने समय में लगने वाले रोजगार मेलों में कंपनियो की संख्या और अधिक बढानें का प्रयास कर जिले के बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा और बेरोजागर युवाओ को स्कील डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी देने का कार्य किया जायेगा ।
उक्त अवसर पर निवर्तमान पार्षद देवेश पाण्डेय, संदीप चौबे, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, तहसीलदार जीतेन्द्र बर्मा, प्राचार्य आईटीआई एन.के पटेल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बेलबंशी सहित लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal