
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना” अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के द्वारा किया गया और इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मिंटो हाल भोपाल से “आपका संबल – आपकी सरकार” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं एक क्लीक के माध्यम से 10285 हितग्राहियो को 234.8 करोड़ की राशि का वितरण हितग्राहियो के खाते मे किया गया ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को उपस्थित अधिकारियो सहित हितग्राहियो के द्वारा जिला एनआईसी कक्ष मे लाईव टेली कास्ट के माध्यम से देखा गया और इन हितग्राहियो को अनुग्रह सहायता राशि का मिला लाभ इस प्रकार है- उमेश कुमार कोल ग्राम तियरा को 2 लाख रूपयें, प्रमिला साकेत डिग्घी को 4 लाख, राम सिंह वैश्य पिपरा को 4 लाख, जय प्रसाद वैश्य पिपरा को 4 लाख, संगीता कुमारी ग्राम पिपरा को 2 लाख की संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गयी
उक्त अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरंक्षा श्रीमती नमिता तिवारी, नगर निगम उपायुक्त आर.पी वैश्य, श्रम विभाग प्रभारी अधिकारी नवनीत पाण्डेय, श्रम निरीक्षक अंकुर यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal