बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के विभिन्न अंचलो से आये हुये 189 लोगो ने कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित जन सुनवाई के दौरान अपनी समस्याओ को बताते हुये अपना आवेदन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय को दिया और वही मालवीय के द्वारा प्रत्येक

आवेदन पत्रो पर विचार करते हुये कई समस्याओ का निराकरण मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियो से कराया गया एवं शेष बचे आवेदन पत्रो का तय समय सीमा मे निराकरण करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिया गया ।
उक्त जन सुनवाई के दौरान जिले मे स्थापित विभिन्न औद्योगिक कंम्पनियो मे रोजगार दिलाये जाने के साथ – साथ विद्युत देयको मे कमी कराने से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुये जिसमे जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर व्हीपी पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ सहित जिले अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal