ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/01/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के वार्ड क्र. 37 गहिलगढ़ में शासकीय खाद्यान्न उचित मूल्य दुकान के सामने भारी भीड़ जमा रहा और उचित मूल्य की दुकान पर लगी अंगूठा लगाने वाली मशीन का नेटवर्क फेल रहता है वही हितग्राही अपना काम वगैरह छोड़कर परेशान देखे जा रहे हैं और वही साथ – साथ कोटेदार और हितग्राहियों में तू- तू मैं – मैं की स्थिति बनी रहती है ।

वही हितग्राही बताते हैं कि पहले की अपेक्षा से लगभग 3 महीने से खाद्यान्न गेहू – चावल कम मिल रहा हो गया है क्योंकि समग्र आईडी में आधार लिंक न होने के कारण राशन कम मिल रहा है ।
वही हितग्राही समग्र आईडी में आधार लिंक कराने और एम राशन मित्र में जुड़वाने हेतु कई बार समग्र आईडी में सभी सदस्यों का आधार कार्ड और राशन कार्ड का फोटो कॉपी देने के बावजूद नगर निगम का चक्कर काटना पड़ता है और वहीं वार्ड प्रभारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस महीने नहीं आया तो उस महीने आ जायेगा जबकि समग्र आईडी में आधार लिंक ही नहीं हुआ है इसी प्रकार आश्वासन पर आश्वासन दिया जाता है ।
यह पहला मामला नही है इसी प्रकार इंदिरा वार्ड क्र 41 गनियारी सहित अन्य वार्डों में इस प्रकार की अनियमितता देखी जा सकती है और वही वार्ड प्रभारी एवं नगर निगम कर्मचारी द्वारा समग्र आईडी – आधार कार्ड – राशन कार्ड का फोटो कॉपी लेकर हितग्राही के जाने बाद रद्दी कागज में डाल दिया जाता है इसलिए लोगों को नगर निगम कार्यालय से लेकर वार्ड प्रभारी तक का चक्कर काटना पड़ता है ।
हितग्राही बताते हैं कि समग्र में आधार लिंक कराने और एम राशन मित्र जुड़वाने हेतु नगर निगम कार्यालय से लेकर वार्ड प्रभारी तक चक्कर काटने पड़ते हैं इसके बावजूद 2 से 3 महीने बीत जाने के बाद भी पहले की अपेक्षा से राशन अभी भी कम मिल रहा है ।
इनका कहना है
वही कोटेदार का कहना है कि हमारे मशीन में जितने सदस्यों का बतायेगा उतना ही राशन देते हैं और नेटवर्क फेल होने के कारण दिन भर में 25 से 30 हितग्राहियों को राशन दे पाते हैं इसमें हमारा कोई हो तो बताये ।
वहीं जिला प्रशासन – नपानि प्रशासन व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियो का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि अंगूठा लगने वाला मशीन का नेटवर्क फेल होने के बाद हितग्राहियो ने मांग की है कि कोई ऐसा वैकल्पिक व्यवस्था करवाकर राशन वितरण कराने मांग की है ताकि होने वाले परेशानियो से बचें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal