Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

70 लीटर शराब तथा पाँच क्विंटल लाहन के साथ नवानगर पुलिस ने कुल ग्यारह आरोपियों को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//नवानगर//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS – सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में लगातार ताबतोड़ नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और उसी के तहत चलाये जा रहे अभियान में नवानगर थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह उर्फ यूपी सिंह को एक और सफलता हाथ लगी है जिसमें नवानगर पुलिस ने 70 लीटर अवैध शराब तथा पाँच क्विंटल महुआ लाहन के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र में लगातार कार्यवाही कर आरोपीगण कलामती , सावित्री , राजमती साकेत , रेनु विमला , रूबी निवासी भकुआर , लालता जायसवाल , रामभगत जायसवाल निवासी हरैया एवं रूकमती , सोनमती साकेत , बिन्दु सोनी , रेवती को अवैध शराब के साथ पकड़े जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है एवं इनके कब्जे से कुल 70 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए करीबन 500 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर नष्ट कराया गया । थाना प्रभारी यू पी सिंह द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है । साथ ही क्षेत्र में निवास कर रहे अभ्यासिक अपराधियों एवं अपराध को ही जीवन यापन का सहारा बनाने वाले व्यक्तियों पर जिला बदर एवं 110 जा.फौ. की कार्यवाही की गई है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यू पी.सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सी.के सिंह,उपनिरीक्षक एन. मिश्रा ,सहायक उपनिरीक्षक नृपेन्द्र सिंह ,श्यामबिहारी,प्रधान आरक्षक सुनील दुबे ,उत्तम सिंह , सजीत सिंह , सुरेश सिंह , जगदीश , सुरेन्द्र , जयनारायण , आरक्षक फूल सिंह ,पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी , कृष्णकुमार , अजीत सिंह , कुलदीप शर्मा , कुंजबिहारी , रामनिरंजन ,टुम्मन पन्द्रे,सिरदेलाल , विनोद शाक्य एवं बृजेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...