ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/01/2021

BK NEWS:सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढन विन्ध्यनगर थाना अंतर्गत विंध्याचल एनटीपीसी परिसर के अंदर चल रहे कार्य के दौरान कल एक युवक की मौत हो गयी जहाँ पर जाँच का विषय बना हुआ है ।

जिसमे बताया जा रहा कि सत्येंद्र उपाध्याय पिता दीनानाथ उपाध्याय उम्र 40 वर्ष निवासी हरिपुर पोस्ट- गढ़वाल तहसील रसड़ा जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था जो वेल्डर का कार्य करते समय ऊपर से गिरने से मौत हो गयी और वहीं पर 3 अन्य मजदूर काम कर रहे थे नाम इस प्रकार है मुकेश शर्मा, जावेद मुरारीलाल श्रीवास्तव देखकर घटनास्थल से भाग गये और यहां तक कि अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिये हैं और कल परिजन द्वारा काफी खोजबीन के बाद पता चला कि एनटीपीसी प्लांट से सतेंद्र उपाध्याय घर नही गया है ।
एनटीपीसी परिसर के ड्यूटी स्थल पर सतेंद्र उपाध्याय का शव पड़ा मिला और बताया जा रहा है कि छोटे छोटे 1पुत्री व 1 पुत्र है और वही पत्नी का रो – रो कर बुरा हाल हो गया है परिजनों के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है और वही लोग कह रहे हैं कि विंध्याचल एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही साफ झलक रही है इस तरह की यह पहली घटना नहीं है ।
बताते है फिलहाल 2 संविदाकार कंपनियों के चक्कर मे जैसे एक ब्रदर्स इंजीनियर दूसरा सुमन कंस्ट्रक्शन के बीच फंसा हुआ वही ब्रदर इंजीनियर द्वारा परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु फिलहाल ₹1 लाख रुपये की राहत राशि राहत दी गयी है और आगे संविदाकार व कम्पनी प्रबंधन द्वारा नियमानुसार इंश्योरेंस वगैरह दिया जायेगा और शव का अंतिम संस्कार हेतु गृह ग्राम बलिया (उत्तर प्रदेश) एंबुलेंस द्वारा भेजा गया और वही जांच का विषय बना हुआ है जिसमे विन्ध्यनगर पुलिस विवेचना में जुटी है ।
मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहायक सचिव राजकुमार शर्मा, राकेश शर्मा, आम आदमी पार्टी पदाधिकारी अनिल द्विवेदी, संदीप शाह, विन्ध्यनगर टीआई राघवेंद्र द्विवेदी, एएसआई एनपी तिवारी, प्र. आर- अमित द्विवेदी सहित विन्ध्यनगर थाना परिसर के सामने व पीएम हाउस के पास भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal