Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अमृत नल जल योजना के तहत पानी पाइपलाइन फूटने से 4 दिनों से नलों में नही आ रहा पानी आये दिन पानी पाइप लाइन के होती है मरम्मत, आमजन परेशान

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अमृत नल जल योजना के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली शहरी क्षेत्रो में घर-घर तक नलों के माध्यम से पानी पहुचाया गया है जिसमें नगर निगम सिंगरौली के पानी पाइप लाइन संविदाकार तेजस और चंद्रा निर्माण एजेंसी द्वारा पाइप लाइन डाले गये है जो आये दिन पानी पाइप लाइन फुटकर सड़कों – गलियों और नालियों में पानी बहता रहता है और आये दिन जब देखो तब पाइपलाइन की मरम्मत होती रहती है और घटिया किस्म के पाइपलाइन होने के कारण फूटते रहते हैं और आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।

वही स्थानीय बताते हैं कि घटिया पाइप लाइन डालने के वजह से आये दिन पानी की समस्या बनी रहती है और वही बैढन – गनियारी – बलियरी – पहरी टोला इत्यादि अन्य वार्डों में 4 दिन से अधिक हो गये हैं अभी तक नलों में पानी नहीं आ रहा है ।

इनका कहना है

नगर पालिक निगम सिंगरौली अधीक्षण यंत्री प्रभारी आरके जैन कहना है कि जमुआ रेलवे क्रासिंग के पास पानी बड़ी पाइप लाइन फूटने के कारण कल तक आने की संभावना है मरम्मत का कार्य चल रहा है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...