Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध शराब के धंधे में लिप्त 80 लोगो पर कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही 700 लीटर शराब जप्त, 1000 किलोग्राम से अधिक लहान नष्ट

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक -अनिल सोनकर के दिशा निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक – अरूण कुमार पाण्डेय को बड़ी सफलता मिली और पिछले 24 घंटों में थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ग्रामों में अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध 80 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर 80 आरोपियों को गिरफ्तार कर 700 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त किया गया और वही करीबन 1000 किलोग्राम से अधिक महुआ लाहन को नष्ट किया गया । 

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जनवरी को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बनाने व बिक्री करने वाले अवैध कारोबारियों आरोपी जियालाल सा. गनियारी, सुशील शाह बलियरी, गणेश जायसवाल सा. टाकीज रोड, मो. परवेज सा. टाकीज रोड वैढ़न, अरविन्द भारती सा. कालेज मोड़ वैढ़न, शनि चौरसिया सा. बस स्टैण्ड वैढ़न, सुनील सोनी सा. गनियारी, सुखदेव सा. बलियरी, छोटेलाल सा. गनियारी, राकेश शाह सा. बलियरी, गणेश साकेत सा. बलियरी, लकी सिंह सा. बलियरी, लालबहादुर बियार सा. नौगढ़, जवाहर साकेत सा. काम पूर्व टोला, परानमति साकेत सा. हिर्रवाह, लालबहादुर साकेत सा. बलियरी, नीरज उर्फ गुड्डू मौर्या सा. गनियारी, सुब्बेलाल साकेत सा. हिर्रवाह, विजय पनिका सा. कचनी दक्षिण टोला, कन्यामती केवट सा. पचौर, जमुनी साकेत सा. टाकीज के पीछे वैढ़न, रामजनम साकेत सा. बलियरी, मीना साकेत बलियरी वैढ़न, कृष्णदेव चौहान सा. कचनी बेलौहा टोला, जगदीश साकेत सा. रामलीला मैदान के पीछे वैढ़न, फूलकुमारी साकेत सा. टाकीज के पीछे वैढ़न, बसन्त विश्वकर्मा सा. करकोटा टोला हर्रहवा, आरत सिंह सा. करकोटा, बृजेन्द्र सा. काम, शीला पनिका सा. कचनी, रामबली शाह सा. कचनी, जमाहिर केवट सा. पिपरा, बृजमोहन केवट सा. चांचर, अक्षय उर्फ सोनू केवट सा. नौगढ़, लालजी केवट सा. नौगढ़, रूप सिंह मराबी सा. हिर्रवाह, शिवप्रसाद केवट सा. पिपरा, बृजेश शाह सा. हिर्रवाह, सोनी बियार सा. नौगढ़, रूप सिंह मराबी सा. हिर्रवाह, शिवप्रसाद केवट सा. पिपरा, बृजेश सा. हिर्रवाह, सोनी बियार सा. नौगढ़, छोटेलाल केवट सा. नौगढ़, रामबहाली सिंह सा. झांझी टोला, नारायणदास पनिका सा. सेमरिया, दुर्गेश जायसवाल सा. उर्ती, देवनारायण सा. सरईझर, रामाधीन शाह सा. तियरा, किशोर सा. तियरा, अरूण वैश्य सा. सिद्धिकला, जगदीश साकेत सा. चार, देवीदयाल वैश्य सा. हर्रहवा, सुनील बियार सा. चांचर, रामदास शाह सा. खुटार, लाले प्रसाद केवट सा. सिद्धिखूर्द, रामेश्वर केवट सा. सिद्धिखुर्द, अनिल सा. नौगई, अम्बिका कोल सा. नौगई, राधिका साकेत सा. डिग्घी, अक्षयलाल साकेत सा. जलहथनी, दयाशंकर सिंह गोड़ सा. खटखरिया इत्यादि लोगो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 80 प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है। 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, उपनिरी. प्रियंका सिंह, उपनिरी. अभिषेक पाण्डेय, सउनि. रामजी त्रिपाठी, प्रआर पप्पू सिंह, अरविन्द द्विवेदी, विश्वनाथ, रजनीश, रामजी, दिनेश, आर. पंकज, महेश, जीतेन्द्र, म.आर, श्यामवती, अर्चना, रूक्मिणी की अहम भूमिका रही ।

www.Badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...