Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

24 अवैध शराब तस्करों के खिलाफ मोरवा पुलिस ने की कार्यवाही सवा दो सौ लीटर हाथ भट्टी का बना महुआ शराब जप्त

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर संपूर्ण जिले में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और जिसके तहत बीते रविवार को अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक के सतत निगरानी में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में दबिश दी गयी जिसमें थाना क्षेत्र के अलग-अलग गाँवो में 24 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है और वही जानकारी अनुसार पुलिस के इस दबिश में 220 लीटर से अधिक हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गयी ।

मोरवा निरीक्षक के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सरनाम सिंह, खेलन सिंह करिहार व विनय शुक्ला के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर थाना क्षेत्र के ग्राम मढौली, पंजरेह, चटका, अजगुड, खनहना, दुल्लापाथर सहित विभिन्न ग्रावो में अभी तक 20 से अधिक विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और साथ ही प्रत्येक गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को शराब के दुष्परिणाम के बारे में भी बताया गया है ।

मोरवा पुलिस ने इस कार्यवाही में महुआ, लाहन एवं देसी शराब बनाने के समान को भी जप्त किया गया, जिसे नष्ट करने की कार्यवाही जारी है और पकड़े गये शराब विक्रेता अजय कुमार, लल्ली देवी, करण कोल, धनवती साकेत, शांति खैरवार, रामअवतार, सुग्गी देवी, फूलमती सिंह, दयाराम बैगा, अरविंद, सुनीता सिंह, संतोष सिंह, अइतवारी कोल, रामजी भारती, बुटनी भुइया, छोटेलाल खैरवार, विजयलावती देवी, बाबूराम कोल, रामभवन भारती, रामलाल अगरिया आदि लोगों पर कार्यवाही की है।

पुलिस के अनुसार जिनके विरुद्ध पूर्व में 2 से अधिक मामले दर्ज हैं उनके विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही भी की जा रही है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...